30 HP में आने वाले 3 सबसे शानदार ट्रैक्टर मॉडल

By : Tractorbird News Published on : 16-Jul-2024
30

भारत के किसान 30 हॉर्स पावर रेंज में आने वाले ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। 30 एचपी रेंज में आने वाले ट्रैक्टर कम तेल की खपत करते हैं और हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों से अधिक काम करते हैं। 

30 HP ट्रैक्टर लगभग सभी कृषि उपकरण चलाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 30 एचपी में आने वाले 3 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। 

1. स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड एन टी

  • स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड एन टी ट्रैक्टर 30 हॉर्स पावर के इंजन के साथ में आता है, स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड एन टी ट्रैक्टरमें 2 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड बिना नुकसान टैंक के साथ आने वाला इंजन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 1800 रेटेड आरपीएम जरनेट करता है। ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पवार 21.1 एचपी की दी गयी है। 
  • इसमें 6 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया है। 
  • स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड एन टी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1000 किलोग्राम है। 
  • इसमें आपको 5.00 X 15 के फ्रंट टायर और 9.50 X 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।
  • भारत में स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड एन टी ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 4.80 - 5.10 लाख रुपये रखा गया है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक ही देखने को मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: 50 HP में आने वाले 3 सबसे शक्तिशाली और शानदार ट्रैक्टर मॉडल

2. Eicher 312

  • Eicher 312 ट्रैक्टर 30 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है। ट्रैक्टर के इंजन में आपको 2 सिलिंडर्स मिल जाते है। 
  • साथ ही इस ट्रेक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रेक्टर में आपको वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम देखने को मिल जाता है। 
  • कंपनी के इस ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 25.5 एचपी है और इसके इंजन से 2150 आरपीएम जनरेट करता है। 
  • Eicher 312 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1200 किलोग्राम रखी गई। भारत में Eicher 312 ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 4.90 लाख से 5.20 लाख रुपये रखा गया है। 

3. Mahindra 265 DI

  • Mahindra 265 DI ट्रैक्टर शक्तिशाली 30 एचपी के इंजन के साथ में आता है, इस ट्रेक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर मिल जाते है। 
  • ट्रेक्टर का इंजन 1900 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है साथ ही इसकी पीटीओ पावर भी 25.5 एचपी दी गयी है। 
  • 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 
  • Mahindra 265 DI ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग दिया गया है, Mahindra 265 DI ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम रखी गई है।
  • भारत में Mahindra 265 DI ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.39 लाख से 5.66 लाख रुपये रखी गई है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad