जानिये महिंद्रा 275 DI XP Plus ट्रैक्टर की विशेषताएँ

By : Tractorbird News Published on : 22-Nov-2022
जानिये

बीते ३० सालों से ट्रैक्टर की दुनिया में बेहतरीन प्रोडक्ट देने वाले महिंद्रा ने एक नया मॉडल मार्केट में उतारा है। इस मॉडल का नाम है, महिंद्रा 275 DI XP Plus यह कीमत और परफॉर्मेंस का अद्भुत और बेजोड़ संगम है। बदलते दौर के साथ भारतीय ट्रैक्टर्स में जिन चीजों की जरूरत महसूस की जा रही थी, वो सब इस मॉडल में उपलब्ध हैं। इसे ट्रैक्टर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।  

महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की स्वदेशी कंपनी है, यह कई मोटर वाहन बनाती है, इन्हीं में से एक है ट्रैक्टर। महिंद्रा ने हाल ही में ट्रैक्टर का एक नया मॉडल लांच किया है। इस मॉडल का नाम है महिंद्रा 275 DI XP PLUS मात्र साढ़े पांच लाख रुपये में इस ट्रैक्टर में इतनी खूबियां हैं की पूछिए मत। इसका परफॉर्मेंस और इसकी कीमत, दोनों इसे एक शानदार, जबरदस्त और बेहतरीन ट्रैक्टर बनाता है।  

क्या-क्या फीचर्स

महिंद्रा 275 DI XP PLUS में एक से बढ़ कर एक फीचर्स हैं। जैसे इसमें डिस्क प्लॉ है, सिंगल एक्सल ट्रेलर है, हैरो है, टिपिंग ट्रेलर है, हाफ केज व्हील है, पोस्ट होल डिलर है, फुल केज व्हील है, स्क्रैपर है, रिजर, सीड ड्रिल, पोटैटो प्लान्टर, थ्रेशर, जायरोवेटर, वाटर पंप, कल्टीवेटर, जेनसेट और एमबी प्लॉ भी हैं। मात्र साढ़े 5 लाख रुपये में इतने फीचर्स बहुत कम ट्रैक्टर कंपनियां दे पाती हैं। ये वो फीचर्स हैं, जिनकी जरूरत हर किसान को होती ही है, इसमें कीमत बढ़ा कर फीचर्स के नाम पर कुछ भी जोड़ा नहीं गया है। 

क्लासिफिकेशन्स

  • अब जरा समझते हैं, कि इस ट्रैक्टर में क्या-क्या क्लासिफिकेशन हैं।
  • इसका इंजन 37 एचपी का है
  • मैक्सिमम टॉर्क 136 एनएम का है
  • मैक्सिमम पावर टार्क 117 एनएम का है
  • मैक्सिमम पीटीओ पावर 33.3 एचपी का है
  • इसमें कुल 10 गियर हैं. 8 आगे के, 2 पीछे के
  • इसमें कुल 3 सिलेंडर लगे होते हैं 
  • कंपनी आपको ट्रैक्टर के साथ ही जायरोवेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हल, एमबी हल, डिगर, प्लांटर आदि भी उपलब्ध कराती है 
  • आप जिस वक्त इस ट्रैक्टर को खरीद लेते हैं, उसी वक्त से आपको 6 साल की वारंटी मिल जाती है 

फायदे का सौदा

महिंद्रा 275 DI XP PLUS दरअसल फायदे का सौदा है, फायदे का सौदा इसलिए क्योंकि यह हैवी ड्यूटी करता है, बहुत जबरदस्त पावर हाउस है। यह थकता ही नहीं, एवरेज भी इसकी ठीक-ठाक है। हमें मीडिया रिपोर्ट से यह पता चला है, कि यह एक लीटर डीजल में 12 किलोमीटर तक चलता है, लेकिन ज्यादा बेहतर जानकारी आपको अगर चाहिए तो कृपया अपने शहर के डीलर से संपर्क करें। 

ये भी पढ़ें: खेतों में किसानों का साथी साबित हो रहा महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर

फायदे का सौदा यह इसलिए भी है, कि क्योंकि कई फीचर्स आपको इनबिल्ट मिल जाते हैं। उसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं होती है। फिर, खुदा न खास्ते आपके ट्रैक्टर में कोई गड़बड़ी भी आ गई तो महिंद्रा के डीलर हर 50 किलोमीटर की दूरी पर हैं और हर 200 किलोमीटर की दूरी पर उसके सर्विस सेंटर हैं। आप एक फोन करेंगे और कंपनी के मैकेनिक आपके सामने हाजिर हो जाएंगे, तो आप कह सकते हैं, कि सर्विस आपके दरवाजे पर आकर होगी। ऐसा कंपनी का भी दावा है, इस लिहाज से यह फायदे का सौदा है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad