PREET 4549 - 45 HP श्रेणी में शक्तिशाली ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 21-Jul-2023
PREET

प्रीत 4549 ट्रैक्टर प्रीत कंपनी द्वारा बनाया गया  शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का निर्माण कंपनी ने किसानों की खेती के कार्य को आसान बनाने के लिए किया है। ये ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से भरा हुआ है कंपनी ने इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है।

इस ट्रैक्टर को हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई, थ्रेशर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया है, ये ट्रैक्टर अत्याधुनिक भारत की फसल और मिट्टी के लिए सबसे उपयुक्त एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है। जिससे कठिन परिस्थितियाँ, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है।

इस ट्रैक्टर से किसान हर प्रकार के कार्य को आसानी से कर सकते है। ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, गुणवत्ता और कीमत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

प्रीत ट्रैक्टर का इतिहास

कंबाइन हार्वेस्टर, कृषि ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली प्रीत इंडिया की अग्रणी निर्माता कंपनी ने वर्ष 1980 में अपनी यात्रा शुरू की थी। शुरुआत में कंपनी स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरण का उत्पादन कर रही थी। तीन साल बाद श्री हरि सिंह (प्रबंध निदेशक) ने प्रीत एग्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना की। 

1986 में अपने छोटे भाई श्री गुरचरण सिंह (निदेशक) की मदद से उन्होंने सफलतापूर्वक पहला ट्रैक्टर चलित कंबाइन हार्वेस्टर बनाया। उन्होंने अपना अनुसंधान और विकास कार्य जारी रखा और उन्होंने प्रीत 987 पेश किया, जो भारत का सबसे प्रशंसित और सफल सेल्फ प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर है जिसने प्रीत को बड़ी सफलता दिलाई।

PREET 4549 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है?

  • PREET 4549  ट्रैक्टर में कंपनी ने 45 HP का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर कंपनी ने दिए है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2892 cc है। 
  • PREET 4549  ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से ट्रैक्टर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आसानी से कार्य कर सकता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने मल्टीसिलिण्डर Inline Bosch इंडिया कंपनी का फ्यूल पंप दिया है।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड दिया गया है। ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कृषि के साथ - साथ ढुलाई के कार्य के लिए भी किया जा सकता है।
  • PREET 4549 की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। PREET 4549  शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। PREET 4549  ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। PREET 4549  सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है। 

PREET 4549  फीचर्स, स्पेसिफिकेशन 

  • ट्रैक्टर के क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी हैवी ड्यूटी ड्राई टाइप ड्यूल क्लच प्रदान करती है। ट्रैक्टर में क्लच बहुत ही स्मूथ दिया गया है, स्मूथ क्लच होने से चालक को गियर्स बदलते समय क्लच पर ज्यादा दवाब नहीं डालना पड़ता है। ट्रैक्टर की क्लच प्लेट का diameter 280 mm है। 
  • ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे का स्लाइडिंग mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए है। इसके साथ ही PREET 4549  की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क ड्राई टाइप ब्रेक कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर में डिस्क ब्रेक होने से कठिन फिसलन की स्थिति में भी ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग दिया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम जगह में भी आसानी से मोड़ा जा सकता है। चालक को ट्रैक्टर को घुमाने के लिए स्टीयरिंग पर ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता। 
  • PREET 4549  ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक्स tpl केटेगरी ii के लिंकेज पॉइंट्स के साथ फिटेड है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ 540 RPM का दिया गया है जो की एक बहुत शक्तिशाली पीटीओ है। ट्रैक्टर में 6 स्प्लिंड वाला पीटीओ है।      
  • ट्रैक्टर में 67 लीटर क्षमता वाला बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है। ट्रैक्टर में बड़ा ईंधन टैंक होने से ट्रैक्टर से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है।       
  • ट्रैक्टर में अगले टायर 6.00 x16 के है और पिछले टायर 13.28/14.9x28 के है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 2060 किलोग्राम है। 

PREET 4549  ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

भारत में PREET 4549  की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत   6.85 - 7.00 लाख किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है, राज्य और डीलर के हिसाब से भी कीमत में फरक देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आपने  PREET 4549 ट्रैक्टर के बारे में जाना है। ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad