सोनालिका कंपनी ने लॉन्च किया नया मॉडल सोनालिका डीआई 50 टाइगर

By : Tractorbird News Published on : 08-Dec-2022
सोनालिका

सोनालिका समय समय पर किसानों के लिए बढ़िया ट्रेक्टर लाती रही है, जो किसानो को बहुत पसंद भी आते रहे हैं। इसके चलते किसानों के मन को मोहने के लिए कंपनी ने अब सोनिलिका डी आई 50 टाइगर को लॉन्च किया है, जो 52 HP की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलिंडर हैं। 

इंजन की क्षमता 

सोनालिका डीआई 50 टाइगर की इंजन क्षमता 3065 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर हैं, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करते हैं और सोनालिका डीआई 50 टाइगर ट्रैक्टर 52 एचपी है। सोनालिका डी आई 50 टाइगर पीटीओ की क्षमता भी बहुत अच्छी है। यह कॉम्बिनेशन किसानों के लिए बहुत अच्छा है। 

विशेषताएँ

सोनालिका डीआई 50 टाइगर में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर बॉक्स है।

इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है और सोनालिका डीआई 50 टाइगर का माइलेज हर क्षेत्र में बढ़िया है। 

सोनालिका डीआई 50 टाइगर में 2डब्ल्यूडी सिंगल / डुअल और 4 डब्ल्यूडी डबल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज करता है। 

इसका पीटीओ सिस्टम 44 HP का आता है। 

  ये भी पढ़ें: आ गया है अब दमदार क्षमता और अच्छे फीचर्स के साथ न्यू हॉलैंड 3600 TX सुपर हेरिटेज एडिशन

इस के ब्रेक मल्टी डिस्क/तेल में डूबे हुए आते हैं। 

5 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है। 

टार्क 210 नैनो मीटर आता है, जिससे इसका इंजन ज्यादा आरपीएम पर काम करता है।  

सोनालिका डीआई 50 टाइगर ट्रैक्टर की कीमत

सोनालिका डीआई 50 टाइगर की ऑन रोड कीमत 7.65-8.10 लाख तक है। सोनालिका डीआई 50 टाइगर कीमत किसानों के लिए ठीक और उपयुक्त है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad