आ गया है सबसे बड़ा डीज़ल सेवर ट्रैक्टर Powertrac 434 DS Super Saver

By : Tractorbird News Published on : 12-Feb-2023
आ

कंपनी ने ये ट्रैक्टर डीज़ल की बचत करने के लिए बनाया है। इस ट्रैक्टर में कंपनी सम्पूर्ण सुविधाएं प्रदान करती है। किसान भाइयों ये ट्रैक्टर आपके कृषि कार्यों को आसान बना सकते है। 

ट्रैक्टर 37 HP इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर से आप हर प्रकार के उपकरण चला सकते है। हम इस लेख में इस ट्रैक्टरकी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने वाले है।  

Escorts Powertrac 434 DS Super Saver इंजन विशेषताएँ

  • इस ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 37hp का इंजन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2146 CC है।
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 3 सिलेंडर प्रदान किये है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन 2200 रेटेड आरपीएम generate करता है।

ये भी पढ़ें: डीज़ल सेवर तकनीक के साथ आता है Powertrac 434 Plus Powerhouse ट्रैक्टर

Escorts Powertrac 434 DS Super Saver ट्रैक्टर के फीचर्स

  • Powertrac 434 DS Super Saver ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी 8 फ़ॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स शिफ्टिंग आपको सेण्टर में मिलती है। 
  • ट्रैक्टर का जो rear एक्सेल है Hub reduction सिस्टम के साथ कंपनी ने इस ट्रैक्टर में दिया है। 
  • क्लच टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Single क्लच आता है। 
  • ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 2.8-30.9 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीछे जाने की गति 3.7-11.4 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • ट्रैक्टर में 540 पीटीओ पावर मिलती है जो की 1800 चक्रो पर प्राप्त होती है। 
  • स्टीयरिंग की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Mechanical Single drop arm ऑप्शन के साथ स्टीयरिंग मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में मिलती है।   
  • ब्रेक्स की बात करे तो कंपनी इस ट्रैक्टर में Multi Plate तेल में डूबे हुए Disc ब्रेक प्रदान करती है। 

टायर्स 

Powertrac 434 DS Super Saver ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.0 x16 के आकर के और पीछे के टायर 13.6X28 के आकर के कंपनी प्रदान करती है। 

Front Axle  

ट्रैक्टर में Front Axle Fixed-स्ट्रैट Axle दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन पावर के साथ आता है Mahindra 415 SP PLUS ट्रैक्टर

Weight & Dimensions

  • ट्रैक्टर में कुल वजन 1850 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर का Wheelbase 2070 mm का है। 
  • ट्रैक्टर की Overall Length 3225 mm है। 
  • ट्रैक्टर की Overall Width 1720 mm है। 
  • ट्रैक्टर में कंपनी ने काफी अच्छा Ground क्लीयरेंस दिया है जो की 400 mm है। 
  • ट्रैक्टर के Fuel टैंक की कैपेसिटी 50 लीटर इस ट्रैक्टर में मिलती है।

Powertrac 434 DS Super Saver ट्रैक्टर की कीमत?

Powertrac 434 DS Super Saver ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की भारत में कीमत 6.10 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में अलग अलग राज्यों में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टर की ये कीमत इस ट्रैक्टर के फीचर्स के हिसाब से बिलकुल सही है। किसान भाइयों आप भी इस ट्रैक्टर को खरीद कर खेती के कार्यों को आसान बना सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad