61 HP श्रेणी में आता है ACE 6565 V2 ट्रैक्टर जानिए इसकी खासियत

By : Tractorbird News Published on : 01-Jun-2024
61

ACE ट्रैक्टर कंपनी किसनो के लिए ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाती है। यह ट्रैक्टर किसानों में बहुत लोकप्रिय है। 

ACE कपनी ट्रैक्टर कम खपत में अच्छे काम करते हैं। किसानों की आवश्यकतानुसार कंपनी निरंतर ट्रैक्टर बनाती है। 

इस कड़ी में काम करते हुए, कंपनी ने किसानों के लिए ACE 6565 V2 बनाया है। ACE 6565 V2 61 HP का ट्रैक्टर है। 

हम इस लेख में ACE 6565 V2, उसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

ACE 6565 V2 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर 

  • ACE 6565 V2 4WD 24 गियर सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • ACE 6565 V2 4wd 24 गियर ऐस ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 61 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। ट्रैक्टर के इंजन में 4 सिलिंडर दिए गए है।
  • ट्रैक्टर के इंजन की cubic capacity 4088 CC है, साथ ही इस ट्रैक्टर का इंजन 2200 rpm पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में Water Cooled कूलिंग सिस्टम कंपनी ने प्रदान किया है।
  • Air Filter की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner With Cooling Sensor वाला एयर फ़िल्टर आपको मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: ACE DI-350 star ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • Transmission की बात करें तो इस ट्रैक्टर में Heavy Duty Carraro टाइप का 
  • Transmission आपको मिल जाता है। 
  • Gearbox में 12 Forward + 12 Reverse गियर्स आपको मिल जाता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन में Oil immersed Brakes आपको मिल जाते है। 
  • ऐस 6565 V2 4डब्ल्यूडी 24 गियर का स्टीयरिंग टाइप है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • ऐस 6565 V2 4डब्ल्यूडी 24 गियर में 2200 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • इस 6565 V2 4डब्ल्यूडी 24 गियर ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 9.5 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 X 28 रिवर्स टायर है।

ACE 6565 V2 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

ACE 6565 V2 4WD ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 9.94 - 10.59 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

आज इस लेख में आपने ACE 6565 V2 के बारे में आप ने जाना है। आपके पास ACE 6565 V2 से संबंधित कोई अतिरिक्त प्रश्न है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

tractorbird.com पर सभी प्रकार के कृषि, उपकरणों, औजारों और ट्रैक्टरों की नवीनतम जानकारी मिलती है। tractorbird आपको ट्रैक्टर की कीमत, तुलना, फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के साथ-साथ सहायता भी देता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad