2000 KG वजन उठाने की क्षमता के साथ आता है ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर जानें, इसके बारे में यहां

By : Tractorbird News Published on : 08-Dec-2023
2000

ऐसी कंपनी भारत में किसानों की पसंद के अनुसार सस्ती कीमत में शक्तिशाली ट्रैक्टर प्रदान करती है। सस्ते होने से हर किसान इन ट्रैक्टरों को खरीद सकता है और वे सभी प्रकार की खेती के लिए उपयोगी होते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर मजबूत शरीर और ईंधन-कुशल इंजन के साथ आते हैं। हाल ही में कंपनी ने किसानों के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर अपनी रेंज में जोड़ा है। यह चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर के सभी कार्यों को आसानी से कर सकता है और इसकी अधिक लोडिंग क्षमता से किसानों को अधिक पैसा मिलता है।

कंपनी का यह ट्रैक्टर 50 HP पावर के साथ आता है और इसमें 4088 CC क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है। कृषि जागरण के इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर की सभी विशेषताएं, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं। 

ACE चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर विशेषताएं 

इस ट्रैक्टर में आपको 4088 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन मिलता है, 4 स्ट्रोक डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजन इंजन, नेचुरल एस्परेटिड इंजन आता है, जो 50 हॉर्स पावर और 245 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह ट्रैक्टर सभी तरह की खेती के लिए पर्याप्त बन जाता है। 

इसका इंजन 2200 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर को 3916 MM लंबाई, 1842 MM चौड़ाई और 2245 MM ऊंचाई के साथ 2206 MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 400 MM दिया है।

चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर के फीचर्स

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग दिया है जिससे की आप आसानी से ट्रैक्टर को हैंडल कर सकते हैं और ये स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 Forward + 2 Reverse गियर्स प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर में आपको 32.27 Kmph की फॉरर्वड स्पीड और 14.04 kmph की रिवर्स स्पीड मिलती है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 280 mm डूयल टाइप क्लच दिया गया है. इस ऐस ट्रैक्टर में 88 AH – 12V बैटरी देखने को मिल जाती है. ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed टाइप ब्रेक्स देखने को मिल जाते है, जो फिसलन भरी सतह पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर की कीमत 

इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की गयी है। इस ट्रैक्टर में आपको सभी फीचर्स मिलते है जिससे की आप खेती के हर कार्य को आसानी से कर सकते हैं। किसान भाइयों आपके लिए ये कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टर लाती रही है जिससे की आपकी उपज में वृद्धि हो और आपको अच्छा मुनाफा मिले। कंपनी ने इस ट्रैक्टर की कीमत को अभी सर्वजनिक नहीं किया है। पर कंपनी के शोरूम पर जा के आप डीलर के पास से इस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में पता लगा सकते हैं। 

किसान भाइयों ट्रैक्टर बर्ड के इस लेख में आपने ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जाना अगर आप खेत या ट्रैक्टर और मशीनो से जुडी जानकारी प्राप्त करना कहते है तो आप ट्रैक्टर बर्ड पर जा सकते हैं। आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जा के वीडियोस देख सकते हैं।












Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad