ACE DI-9000 ट्रैक्टर : शक्तिशाली इंजन, उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 17-Jul-2024
ACE

ACE ट्रैक्टर कंपनी किसानों के लिए ट्रैक्टर और उपकरणों का निर्माण करती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

ACE कपनी के ट्रैक्टर किसानो के बीच कम खपत में अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते है। कंपनी समय समय पर किसानों की जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

इसी कड़ी में कार्य करते हुए कंपनी ने किसान के लिए ACE DI-9000 का निर्माण किया है। ACE DI-9000 एक 88.4 HP का शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ACE DI-9000 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

ACE DI-9000 में क्या है खास? 

  • ACE DI-9000 ट्रैक्टर किसानों के काम को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। यह एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • ये ACE ट्रैक्टर बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 88.4 HP का है। है, जिससे ये ट्रैक्टर आसानी से सभी काम कर सकते हैं। 
  • रफ एंड टफ काम करने के लिए इस टैक्टर को किसानों के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: ACE DI 854 ट्रैक्टर आता है शानदार पावर के साथ

ACE DI-9000 इंजन पावर 

  • ACE DI-9000 के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 88.4 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिल जाता है इसकी के साथ इस ट्रैक्टर की cubic capacity 4088 CC है। ACE DI-9000 ट्रैक्टर का इंजन 2200 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में Dry Air Cleaner with Clogging Sensor एयर फ़िल्टर दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में Turbocharged system कंपनी ने प्रदान किया है। ट्रैक्टर में फ्यूल इंजेक्शन पंप Inline का दिया गया है।
  • PTO HP की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 75 hp की पीटीओ पावर इस ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान की है जिससे की पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। 

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • ACE DI-9000 Transmission की बात करे तो इस ट्रैक्टर में सरल Sliding meshट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 
  • ट्रेक्टर के GEARBOX में आपको 12 Forward + 12 Reverse गियर्स आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर की Forward Speed 1.7 - 36.08 kmph है। 
  • ब्रेक्स की बात करे तो इस इस ट्रैक्टर को नियंत्रण करने के लिए इस ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes आपको मिल जाते है। 
  • ACE DI 9000 के OIB ब्रेक से ट्रैक्टर को हर स्थिति में आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • ACE DI 9000 ट्रैक्टर में Steering टाइप Power steering दोनों दिए गए है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 65 लीटर का ईंधन टैंक मिल जाता है।
  • 2500 किलोग्राम की शक्तिशाली वजन उठाने की क्षमता के साथ में ये ट्रैक्टर आता है जिससे की आप ढुलाई के कार्य भी आसानी से कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर की Lifting Capacity अधिक होने से ट्रैक्टर और भी शानदार हो जाता है।
  • ACE DI 9000 ट्रैक्टर का कुल वजन 2976 किलोग्राम है। 
  • ACE DI 9000 ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 12.4 X 24 और Rear टायर 18.4 x 30 के दिए गए है।

ACE DI 9000 Plus Price?

ACE DI 9000 Price की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 15.20 -15.80 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। 

इस ट्रैक्टर के साथ में कंपनी ने 2000 hours / 2 Year की वार्रन्टी प्रदान की है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad