दमदार इंजन क्षमता और फीचर्स से भरपूर है 3600-2 TX All Rounder Plus+ ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 14-Feb-2023
दमदार

3600-2 TX All Rounder Plus+ ट्रैक्टर अच्छे फीचर्स के साथ आता है इस ट्रैक्टर से आप हर प्रकार के उपकरण चला सकते है। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के सारे फीचर्स और ट्रैक्टर से जुड़े विशेष विवरण के बारे में जानेंगे।

New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ Engine Type

  • 3600-2 TX All Rounder Plus+ ट्रैक्टर में FPTS 8000 टेक्नोलॉजी का इंजन कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो ट्रैक्टर में 49 HP श्रेणी का इंजन आता है। इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है। 
  • New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ ट्रैक्टर में एयर cleaner आयल बाथ टाइप का दिया गया है। 
  • ये ट्रैक्टर दो वेरिएंट में आता है 2 WD और 4 WD दोनों वैरिएंट्स में फीचर्स अलग - अलग आते है। 

Transmission Type

  • ट्रांसमिशन की बात करे तो 2WD में Fully Constant Mesh/Partial Synchro Mesh टाइप के ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते और 4WD वेरिएंट में Partial Synchro Mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ 2WD में गियर्स की बात करे तो इसमें 8 FORWARD + 2 रिवर्स या ऑप्शन में 12+3 क्रीपर गियरबॉक्स मिलते है। 4WD   ट्रैक्टर में 12F+3R UG गियरबॉक्स दिए गए है। 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्या खास है New Holland 3230 NX ट्रैक्टर में

Tractor Speed

  • 3600-2 TX All Rounder Plus+ 2 WD की Forward स्पीड 0.93 - 33.83 किलोमीटर प्रति घंटे है और Reverse स्पीड 1.30 - 15.16 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ 4wd की Forward Speed 1.78 - 32.2 किलोमीटर प्रति घंटे है और Reverse Speed 2.58 - 14.43 kmph किलोमीटर प्रति घंटे है। 

Breaks Type

इस ट्रैक्टर के दोनों वैरिएंट्स में यांत्रिक रूप से सक्रिय तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक कंपनी ने प्रदान किये है। 

3600-2 TX All Rounder Plus+ टायर्स का साइज

  • New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+2WD वेरिएंट में आगे के टायर्स का साइज 6.0x16(0.152m x 0.406m) या 7.50x16 मिलता है। और पीछे के टायर्स 14.9x28(0.378m x 0.711m) और 16.9x28*(0.429m x 0.711m) आकर के मिलते है। 
  • 3600-2 TX All Rounder Plus+ 4WD वेरिएंट में आगे के टायर्स का साइज9.50x24(0.241m x 0.610m) मिलता है। और पीछे के टायर्स 14.9x28(0.378m x 0.711m) आकर के मिलते है। 

स्टीयरिंग टाइप

स्टीयरिंग टाइप की बात करे तू इस ट्रैक्टर  में 2 वद वेरिएंट में Power और Mechanical स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन आपको मिलते है आप अपने हिसाब से ट्रैक्टर चुन सकते है और 4wd वैरिएंट में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 

Hydraulics

  • ट्रैक्टर में 24 सेंसिंग पॉइंट्स के साथ सेंसोमैटिक24/लिफ्ट-ओ-मैटिक हाइट लिमिटर/डीआरसी वाल्व और आइसोलेटर वाल्व के साथ Hydraulics Sensitivity और  कंट्रोल्स पॉइंट कंपनी प्रदान करती है। 
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें: Swaraj 855 DT Plus है 52 HP श्रेणी में सर्वश्रेठ ट्रैक्टर

ईंधन टैंक क्षमता

ट्रैक्टर में ईंधन टैंक क्षमता की बात करे तो इस  ट्रैक्टर में ईंधन टैंक 67 लीटर का कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

Dimensions

  • यह 440 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस  के साथ और 3190 एमएम टर्निंग रेडियस के साथ आता है।
  • न्यू हॉलैंड 3600-2 की कीमत किसान की मांग के अनुसार तय की जाती है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 88 Ah की बैटरी और 45 / 55* Amp का अलटरनेटर कंपनी प्रदान करती है।

New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ tractor price?

New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus+ ट्रैक्टर की कीमत 7.70 -8.80 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के आधार पर तय की है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad