Eicher 242 ट्रैक्टर 25 एचपी श्रेणी में किसानों के लिए उत्तम चुनाव

By : Tractorbird News Published on : 27-Mar-2025
Eicher

Eicher 242 ट्रैक्टर को विशेष रूप से बागवानी कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर का निर्माण Eicher company ने खासतौर पर बागों में उपयोग के लिए किया गया है, जिससे किसान अपने बागवानी संबंधी सभी कार्य आसानी से कर सकें। 

यह ट्रैक्टर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि उनके कार्यों को सरल बनाया जा सके।

Eicher 242 ट्रैक्टर की मदद से बागों में खरपतवार नियंत्रण सहित विभिन्न कृषि उपकरणों को जोड़कर कार्य किए जा सकते हैं। इसका उपयोग बागवानी फसलों की पैदावार बढ़ाने में भी सहायक होगा।

इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप इस ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ें।

Eicher 242 ट्रैक्टर के इंजन की विशेषताएँ

  • Eicher 242 के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर के इंजन की पावर 25 hp है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में 1 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1557 CC है। इंजन में Fuel इंजेक्शन पंप Inline का दिया गया है।  

ये भी पढ़ें: Eicher 548 - आता है आधुनिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ

Eicher 242 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • इस ट्रैक्टर में क्लच टाइप सिंगल आपको मिलता है। 
  • Eicher 242 ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Side shift गियर लीवर की Position के साथ Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 2 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते है। 
  • टायर डाइमेंशन्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 6.00 X 16 के फ्रंट के टायर और 12.4 X 28 के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। 
  • Eicher 242 ट्रैक्टर में पीटीओ टाइप की बात करे तो Live, 6 स्प्लिनेड शाफ़्ट , Two-speed पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • Eicher 242 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर की Lower links at horizontal पोजीशन पर वजन उठाने की क्षमता 1220 किलोग्राम है। 
  • लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज दिए गए है जो की ड्राफ्ट , पोजीशन और रिस्पांस को कण्ट्रोल करता है। 
  • लिफ्टिंग के जो लिंक्स है CAT-II (Combi Ball) के साथ फिट इस ट्रैक्टर में किए गए है। 
  • ब्रेक टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक्स मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 
  • Eicher 242 ट्रैक्टर का कुल वजन Total Weight 1710 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 34 लीटर है। 

ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

Eicher 242 ट्रैक्टर की कीमत 4.80-5.25 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

किसान भाइयों ये ट्रैक्टर आपके बागवानी और खेती से जुड़े कई कार्यों के लिए बिलकुल उपयुक्त है इस ट्रैक्टर को लेकर आप कई कार्यों को आसान बना सकते है।

किसान भाइयों ट्रैक्टरबर्ड की इस पोस्ट में आपको Eicher 242 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। 

यदि आप इसके अलावा Eicher या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर बर्ड की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। आपको वेबसइट पर सारी जानकारी मिलेगी।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts