Eicher 5660 50 HP - Features Specification and Price

By : Tractorbird News Published on : 30-Mar-2023
Eicher

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है।

Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher 5660 50 HP ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं।

हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के सरे फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानेंगे।

इंजन

Eicher 5660 50 HP श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रैक्टर है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर 50 एचपी इंजन से लैस,  3300 cc इंजन उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। शक्तिशाली 50 एचपी श्रेणी का इंजन होने के कारण Eicher 5660 ट्रैक्टर हर काम को आसानी से और आराम से कर सकता है। 

बड़ा इंजन खेती सम्बंधित उपकरण और सड़क पे ढुलाई के लिए ज्यादा पावर प्रदान करता है। ट्रैक्टर का इंजन ईंधन की बचत करते हुए खेत में उत्कृस्ट प्रदर्शन करता है। जिससे आपकी आय में वृद्धि होती है और आपके सारे कृषि कार्य समय से हो जाते है। Eicher 5660 को विशेष रूप से किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: Eicher 368– Features, Specification and Price

ट्रांसमिशन 

Eicher 5660 साइड शिफ्ट (Optional – Center shift) टाइप 8 फ़ॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स (partial कॉन्स्टेंटमेश) ट्रांसमिशन और कुशल कार्य क्षमता के साथ आता है। बहतरीन ट्रांसमिशन होने से चालक को चलते ट्रैक्टर में गियर्स बदलने में आसानी होती है। साइड शिफ्ट गियर्स लीवर की पोजीशन होने के कारण ट्रैक्टर में काफी चौड़ा प्लेटफॉर्म आपको देखने को मिलता है

क्लच और ब्रेक्स

Eicher 5660 ट्रैक्टर कार्यक्षमता के लिए सिंगल/डुअल क्लच विकल्प के साथ हैवी ड्यूटी कॉन्स्टेंटमेश के साथ आता है। ट्रैक्टर में मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प आपको मिलता है।   

ब्रेक्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक्स कंपनी ने प्रदान किये है। 

टायर साइज 

इसे किसानों की बेहतर सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है। ट्रैक्टर में 16.05 cm x 40.64 cm (7.50 x 16) फ्रंट टायर साइज और 42.93 cm x 71.12 cm (16.9 x 28) रियर टायर साइज होने के कारण, बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

हाइड्रोलिक्स

Eicher 5660 ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फिंगर touch ऑपरेटिंग एक्सओ सेंसिंग हाइड्रोलिक्स प्रदान की गयी है। ट्रैक्टर का लिफ्टिंग सिस्टम और हाइड्रोलिक्स सिस्टम उन्नत तकनीक के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसमें 2100 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स है। ट्रैक्टर में कंपनी फिटेड DC वाल दी गयी है जिससे ट्राली को आसानी से उठा सकते है।

PTO Power

Eicher 5660 ट्रैक्टर का पीटीओ 42.5 एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: 2023 में दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स 

इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3760 mm, कुल चौड़ाई 1910 mm और कुल ऊंचाई 2320 mm है। 

ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1980 mm का इस ट्रैक्टर में आता है और ट्रैक्टर का कुल वजन 2348 किलोग्राम है इस ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है।  

कीमत

उन्नत प्रौद्योगिकी संचालित Eicher 5660 पूरे देश में 7.60 - 7.70 लाख रुपये मूल्य सीमा के तहत उपलब्ध है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad