Farmtrac 60 EPI T20 - Features, Specification And Price

By : Tractorbird News Published on : 18-Jun-2023
Farmtrac

फार्मट्रेक ट्रैक्टर ब्रांड भारत में जाना माना ट्रैक्टर ब्रांड है, कंपनी हमेशा से ही किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर लॉन्च करती रही है। फार्मट्रेक के ट्रैक्टर किसानों द्वारा भी बहुत पसंद किए जाते है। 

कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टर लाती रहती है, ऐसा ही ट्रैक्टर है - Farmtrac 60 EPI T20, हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानेंगे।

ये भी पढ़ें: John Deere 5060 E 4WD - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Farmtrac 60 EPI T20 Engine Power

  • T20 टेक्नोलॉजी का मतलब है 20 स्पीड गियरबॉक्स।
  • फार्मट्रेक का ये ट्रैक्टर 50 HP शक्तिशाली इंजन के साथ आता है, जो कि बिना टर्बो के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने तीन सिलेंडर प्रदान किए है। 
  • फार्मट्रैक 60 EPI T20 ट्रैक्टर शक्तिशाली 3514 cc इंजन के साथ 240 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है।

Farmtrac 60 EPI T20 Features And Specification 

  • Farmtrac 60 EPI T20 ट्रैक्टर में 20-स्पीड गियरबॉक्स है जो किसी भी एप्लिकेशन के लिए तीन या अधिक गति के विकल्प देता है। इसमें 16 forward + 4 reverse गियर बॉक्स उपलब्ध है।
  • ट्रैक्टर में टायर साइज की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 14.9x28 के बड़े टायर आपको मिलते है। 
  • Farmtrac 60 EPI T20 ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास 2500 हैवी हाइड्रोलिक लिफ्ट है। ये 1800 कि.ग्रा. लिफ्ट विकल्प में भी उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको रखरखाव का कोई तनाव नहीं है क्योकि ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी 500 घंटे सेवा अंतराल के साथ आता है।
  • 250 घंटे सर्विस अंतराल वाला सुपर एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम सिर्फ टायर में ही उपलब्ध है। 
  • ट्रैक्टर में बड़ा प्लेटफार्म एवं बड़े हीट सील्ड दिए गए है। 
  • Farmtrac 60 EPI T20 मजबूत ईपीआई बैकएंड के साथ आता है जो इसे भारी शुल्क वाले अनुप्रयोगों को चलाने में सबसे विश्वसनीय बनाता है।
  • फार्मट्रैक ट्रैक्टर कृषि-खेती का निर्विवाद बादशाह है और भारी औजारों को आसानी से चला सकता है (खुद तकनीक का अनुभव करें)।
  • ट्रैक्टर में आपको बड़े led हेड लैंप मिलते है। 
  • ये ट्रैक्टर आपको 20 गियर बॉक्स के साथ मिलता है। रीपर, रोटावेटर, Plough व ट्रॉली में 30% तक अधिक काम और हर काम के लिए 3 या 3 से ज्यादा स्पीड विक्लप भी इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। कंपनी ट्रैक्टर में अडजस्टेबले फ्रंट एक्सेल प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2245 किलोग्राम है, ट्रैक्टर का व्हील बेस 2160 mm का है, ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2160 mm है और ट्रैक्टर की विड्थ 1810 MM है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 50 - Features, Specification and Price

Farmtrac 60 EPI T20 Price?

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये ट्रैक्टर आपको ₹7.70 to ₹8.10 लाख तक की कीमत तक मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad