सोनालिका DI 60 SIKANDER DLX TP ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 13-Feb-2024
सोनालिका

सोनालिका ट्रैक्टर भारत का जाना माना ट्रैक्टर ब्रांड है। किसानों की वृद्धि की दिशा में कंपनी लम्बे समय से कार्य करती आ रही है। इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए कंपनी ने अपना नया ट्रैक्टर लॉन्च किया है। 

इस नए ट्रैक्टर का नाम है सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP, इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। 

सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP ट्रैक्टर की इंजन पावर 

सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP एक कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर है जो शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन से लैस है, DI 60 Sikander DLX TP 1900 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। 

DI 60 Sikander DLX TP विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है और कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी कांस्टेंट मेश Sideshift प्रकार का 12F+12R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और IC क्लच विकल्प के साथ आता है। 

ये भी पढ़ें : सोनालिका ट्रैक्टर्स ने 40 - 75 एचपी सेगमेंट में 10 'टाइगर' उन्नत हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे व्यापक रेंज लॉन्च की

सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे उत्तर प्रदेश किसानों के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है। 
  • इसमें 190.5mm - 406.4mm (7.5 - 16) फ्रंट टायर साइज़ और 429.26mm - 711.2mm (16.9 - 28) रियर टायर साइज़ होने के कारण, DI 60 Sikander DLX TP Multi Disc OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • इसमें 2200 kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। 
  • सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्राली, एम बी प्लाऊ, जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • अत्याधुनिक सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP एक तकनीकी चमत्कार है। 
  • जो देश की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। 
  • एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित DI 60 Sikander DLX TP ट्रैक्टर की कीमत के भीतर पूरे भारत में उपलब्ध है।

ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत अभी कंपनी ने सार्वजानिक नहीं की है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए आप ट्रैक्टर बर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने इस ट्रैक्टर के फीचर्स के आधार पर ही निर्धारित की है। 


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad