शक्तिशाली इंजन और नवीनतम फीचर्स से भरपूर INDO FARM 3090 DI ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 21-Jul-2024
शक्तिशाली

INDO FARM DI 3090 ट्रैक्टर भारतीय कृषि क्षेत्र में एक प्रमुख और लोकप्रिय मॉडल है। 

इसे इंडो फार्म इक्विपमेंट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है, जो भारतीय किसानों की आवश्यकताओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है। 

यहाँ आप इस ट्रेक्टर के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

INDO FARM DI 3090 ट्रैक्टर इंजन Power

  • INDO FARM DI 3090 ट्रैक्टर में 90 हॉर्सपावर का शक्तिशाली इंजन होता है, जो किसी भी कठिनाई वाले कार्य को आसानी से संभाल सकता है। 
  • यह ट्रैक्टर भारी काम के लिए उपयुक्त है और लंबी अवधि तक बिना किसी परेशानी के चल सकता है। 
  • INDO FARM DI 3090 ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलेंडर मिलते है। 
  • ट्रैक्टर का इंजन Rated Speed 2200 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता हैं। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 76.5 एचपी हैं, जो की बहुत शक्तिशाली हैं, पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: INDO FARM 3060 DI HT नयी तकनीकों से सुसज्जित ट्रैक्टर

INDO FARM DI 3090 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ आता है, जिससे गति और टॉर्क को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 
  • यह विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है, चाहे वह खेती हो या ढुलाई का काम। साथ ही इसमें Side Shift Partial constant Mesh ट्रांसमिशन दिया गया हैं। 
  • INDO FARM DI 3090 स्टीयरिंग प्रकार पावर/मैकेनिकल स्टीयरिंग है। 
  • इसे नियंत्रित करना आसान है और इसकी तेज प्रतिक्रिया है जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करती है। कल्टीवेटर, रोटरी टिलर, हल, प्लांटर और अन्य उपकरणों के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर है ।
  • इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स होते हैं, जो ट्रैक्टर को सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। यह विशेषता ट्रैक्टर की सुरक्षा और नियंत्रण को बढ़ाती है।
  • INDO FARM DI 3090 में मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम होता है, जो 2400 किलोग्राम तक की उठाने की क्षमता प्रदान करता है। 
  • यह प्रणाली विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम करने में सक्षम है।
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर के फ्रंट के टायर 7.50 X 16 और रियर टायर 16.9 X 30 कंपनी प्रदान करती है। 

INDO FARM DI 3090 Price?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 18.20 -18.50 लाख रूपए तक आपको मिलती है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर आपको फरक भी देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad