John Deere 5042 D PowerPro - Tractor, Features and Specification

By : Tractorbird News Published on : 31-May-2023
John

John Deere के ट्रैक्टर खेतों में जबरदस्त काम करने के कारण मशहूर है कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टरो का निर्माण करती रहती है ऐसा ही ट्रैक्टर है John Deere 5042 PowerPro, हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के विवरण के बारे में विस्तार से जानेंगे।

John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर की इंजन क्षमता कितनी है?

John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 44 HP श्रेणी का इंजन देखने को मिलता है। ट्रैक्टर का इंजन 2100 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिए गए है

ये भी पढ़ें: John Deere 5205 D - Features, Specification And Price

John Deere 5042 PowerProट्रैक्टर के बारे में विशेष विवरण

  • John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इसमें आपको 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है। 
  • ट्रैक्टर के क्लच की बात करे तो इसमें आपको Dual क्लच मिलता है। 
  • John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर में टायर्स की हम बात करे तो इसके आगे के टायर 6x16 के आते है और ट्रैक्टर में पीछे के टायर 13.6x28 के दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.92 km प्रति घंटे।
  • John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर में PTO टाइप स्टैंड्रड और इकॉनमी 6 Splinds का पीटीओ दिया गया है। 
  • PTO की गति 540 RPM है जो की 1600 ERPM चक्रो पर मिलती है। 
  • पीटीओ की क्षमता आपको 37.8 HP मिलती है।
  • John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर की Hydraulics Lifting कैपेसिटी 1700 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में ब्रेक की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Multi disc तेल में डूबे हुए ब्रेक मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग मैन्युअल स्टीयरिंग और विक्लप में पावर स्टीयरिंग भी आपको इस ट्रैक्टर में मिलता है। 
  • John Deere 5042 PowerPro ट्रैक्टर की Overall Length 3410 mm, कुल चौड़ाई Overall Width 1810 mm है।
  • इसके व्हील बेस की बात करे तो इसमें 1970 mm का आपको व्हीलबेस मिलता है। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Total Weight) 1810 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है। 
  • ट्रैक्टर में टूल बॉक्स भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: Top 5 Power Tillers in India

What is the Price of John Deere 5042 PowerPro?

John Deere 5042 D PowerPro ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो 6.90 - 7.60 lakh कीमत तक आपको ये बाजार में मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad