MAHINDRA 585 DI XP PLUS ट्रैक्टर है ताकत का राजा जाने इसकी खासियत

By : Tractorbird News Published on : 19-Jan-2023
MAHINDRA

महिंद्रा 585 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर आपको उत्पादकता और लाभ में सुधार करने में मदद कर सकता है। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस ट्रैक्टर की सारी जानकारी देंगे।

Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर की इंजन (HP) Power?

MAHINDRA 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर में महिंद्रा कंपनी ने अपना इंजन दिया है और इंजन मयकोबोस कंपनी के पंप के साथ आता है। ट्रैक्टर में 3054 cc का इंजन दिया गया है। और इंजन 198 Nm टार्क के साथ कंपनी ने इसमें दिया है। ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 36.75 kW (49.3 HP) श्रेणी आपको देखने को मिलती है।

Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं

  • ट्रैक्टर में कांस्टेंट मैश गियर बॉक्स देखने को मिलता है। ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलते है। सेंटरशिफ़्ट गियरबॉक्स इसमें देखने को मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो फ्रंट में आपको महिंद्रा कंपनी का Logo देखने को मिलता है ट्रैक्टर में आगे की ग्रिल में भी बदलाव किया गया है| ये देखने में स्टाइलिश दिख रही है। 
  • ट्रैक्टर में आपको नॉन अडजस्टेबले फ्रंट एक्सेल देखने को मिलता है। फ्रंट एक्सेल के नीचे वेट भी दिया गया है। 
  • Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर के फ्रंट एक्सेल में आपको curve  देखने को मिलता है। भूमिपुत्र की हर सीरीज में आपको इस प्रकार फ्रंट एक्सेल curve मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में हेड लाइट हैलोजन बल्ब के साथ में दी गई गयी है। 
  • ट्रैक्टर में बैटरी बहार की तरफ दी गयी है और ये आपको पूरी तरह से कवर मिलती है।
  • ट्रैक्टर में एयर क्लीनर आयल बाथ टाइप दिया गया है और ये Dual एलिमेंट के साथ आता है। 
  • सीट की साइड में आपको पीटीओ का लिवर देखने को मिलता है और पीटीओ में आपको दो स्पीड विक्लप मिलते है फॉरवर्ड और रिवर्स।  
  • ट्रैक्टर में चौड़ी सीट दी गयी है। 
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग व्हील की बात करते है तो इसमें आपको डैशबोर्ड से उठा हुआ स्टीयरिंग व्हील आपको मिलता है और काफी बड़ा स्टीयरिंग व्हील आपको ट्रैक्टर में दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए मल्टीडिस्क ब्रेक्स मिलते है ब्रेक के पैडल आपको साधारण ही मिलते है और साथ ही एक्सीलेशन का पडेल भी साधारण दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर के Fender के ऊपर आपको ड्यूल क्लच की ब्रांडिंग देखने को मिलती है ।  
  • Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर में दोनों प्रकार के सिंगल और डबल क्लच आपको मिलते है।
  • ट्रैक्टर में Hydraulics Lifting कैपेसिटी 1850 किलोग्राम की मिलती है। 
  • टॉपलिंग आपको इसमें सिंगल सेंसिंग पॉइंट के साथ मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ शाफ़्ट 6 Splined वाली मिलती है। ट्रैक्टर का पीटीओ 45 hp क्षमता के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर में लिफ्ट के लिंक भारी देखने को मिलते है लिफ्ट में Stabilizer चैकचेन वाला आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की SFC की बात करे तो ये ट्रैक्टर 1 hp बनाने में 1 घंटे में 190 ग्राम डीज़ल लेता है। 
  • ट्रैक्टर के पीछे के टायर के दिए गए है और आगे के टायर दिया हुआ है। 
  • ट्रैक्टर में सिंगल डीज़ल फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में मैटेलिक बॉडी का आपको टूल बॉक्स देखने को मिलता है। 
  • Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर में आपको 6 साल की वार्रन्टी देखने को मिलता है।
  • आप इस महिंद्रा XP ट्रैक्टर के साथ कई कृषि कार्यों को पूरा कर सकते हैं क्योंकि इसमें कई आवश्यक अनुप्रयोग हैं। इनमें कल्टीवेटर, एमबी हल, गायरोवेटर, हैरो, डिस्क हल, आलू और मूंगफली खोदने वाला, बीज ड्रिल, थ्रेशर, पोस्ट होल डिगर, वाटर पंप, स्क्रेपर, जेनसेट और रिजर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: कम डीज़ल की खपत में अच्छा काम करेगा Massey Ferguson 246 DI Dynatrack

महिंद्रा 585 डीआई XP प्लस की कीमत कितनी है? What is the price of Mahindra 585 DI?

Mahindra 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर की कीमत आपको ₹6,85,000 से ₹7,15,000  तक मिलती है। कीमत में अलग अलग स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad