जानिए महिंद्रा कंपनी के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे, यहां

By : Tractorbird News Published on : 29-Jan-2024
जानिए

आज के इस लेख में हम महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में बात करने वाले है। कंपनी समय-समय पर किसानों के लिए नए ट्रैक्टर लाती है जिससे कि उनका खेती का काम आसान हो सके इसी कड़ी में चलते हुए कंपनी ने इस नए ट्रैक्टर MAHINDRA NOVO 655 DI का निर्माण किया है

जिससे कि किसान खेती के सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 65 hp का शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है जिससे आप हर प्रकार के कार्य को आसानी से कर सकते हैं। 

इस ट्रेक्टर में आपको बहुत कुछ अलग मिलता है जो कि नयी तकनीक का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे अगर आप भी इस ट्रैक्टर को खरीदने के इच्छुक है तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़े। 

MAHINDRA NOVO 655 DI ट्रैक्टर की इंजन पावर 

ट्रैक्टर की इंजन पावर कि बात करें तो इस ट्रैक्टर में 68 hp का शक्तिशाली इंजन आपको मिलता है जो कि 4 सिलिंडर्स के साथ आता है। 

अगर हम इस ट्रैक्टर के आरपीएम कि बार करें तो ये ट्रैक्टर 2100 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। जिससे कि आपको हर कार्य को करने में आसानी होगी। इस MAHINDRA NOVO 655 DI ट्रेक्टर में इंजन 250 nm टार्क उत्पन करता है।

एक उन्नत 48.5 kW ( 68 hp ) इंजन के साथ खेती को बदलें जो अधिकतम PTO शक्ति और उच्च टॉर्क प्रदान करता है, जो भारी उपकरणों के लिए सबसे उपयुक्त है। इंजन उच्च भार पर भी ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इसमें प्रभावी एयर क्लीनर और रेडिएटर के साथ एक कुशल शीतलन प्रणाली है। 

ये भी पढ़ें : 6 साल की वारंटी के साथ आता है महिंद्रा कंपनी का OJA 2130 ट्रैक्टर

MAHINDRA NOVO 655 DI ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में पार्शियल सिन्क्रॉमेश प्रकार का ट्रांसमिशन मिलता है। ट्रैक्टर में 15 फॉरवर्ड और 15 रिवर्स गियरबॉक्स दीए गए हैं। 
  • ज्याद गियर्स का विकल्प होने से ट्रैक्टर में अच्छी गति के विकल्प मिलते है। ऑपरेशन में आसानी के लिए आर्म रेस्ट के साथ 4-वे एडजस्टेबल कैप्टन सीट इस ट्रैक्टर में दी गयी है। जिससे चालक को ट्रैक्टर चलाते समय आराम मिलता है। इस ट्रैक्टर की सीट बिलकुल नरम है। 
  • Digisense आपको स्मार्टफोन की मदद से 24/7 अपने ट्रैक्टर से जुड़े रहने में सक्षम बनाता है। 
  • कृषि हैंडलिंग अनुप्रयोगों में तेज प्रदर्शन, लंबे समय तक आसान और आरामदायक संचालन के लिए एक ही गति से ट्रैक्टर को पीछे करने के लिए सिंगल लीवर इस ट्रैक्टर में कंपनी ने प्रदान किया है। 
  • MAHINDRA नोवो 655 डीआई ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 7.5 x 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 / 16.9 x 30 (Optional) रिवर्स टायर है।
  • ट्रैक्टर में कंपनी फ्रंट मडगार्ड भी प्रदान करती है जो की ऑपरेटर को कीचड़ के छींटे से बचाता है। मडगार्ड केवल 4wd में उपलब्ध है। 
  • नोवो के सटीक हाइड्रॉलिक्स में 2700 किलोग्राम की उच्च उठाने की क्षमता है। 56 लीटर/मिनट का उच्च पंप प्रवाह सुनिश्चित करता है कि आपका काम तेजी से पूरा हो। इसमें सिंगल स्पूल डबल एक्टिंग ऑक्सिलरी वाल्व भी है। 

MAHINDRA NOVO 655 DI ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो MAHINDRA NOVO 655 DI ट्रैक्टर की कीमत 11.00 -12.00 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। किसान भाइयों ये ट्रैक्टर इसके फीचर्स के हिसाब से आपके लिए बहुत बहतरीन है आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपनी खेती के कार्य को आसान बना सकते हैं। 

किसान भाइयों इस लेख में आपने ट्रैक्टर के बारे में जाना अगर आप महिंद्रा या ट्रैक्टरों के और ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट ट्रॅक्टरबर्ड पर जा सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad