जानिए Massey ferguson 241 DI ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

By : Tractorbird News Published on : 11-Jul-2023
जानिए

ट्रैक्टर के हमारे इस लेख में आप, Massey Merguson 241 DI ट्रैक्टर के नए मॉडल के बारे में जानेंगे, इस ट्रैक्टरके नए फीचर्स और कीमत जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। 

ट्रैक्टर फ्रंट

  • Look wise अगर आप इस ट्रैक्टर को देखते है तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको हलोजन हेड बल्ब के साथ हेड लाइट देखने को मिलती है और सामने वाली ग्रिल भी पुराने मॉडल की तरह ही इसमें बड़ी दी गयी है। बड़ी ग्रिल होने से ट्रैक्टर में एयर circulation अच्छा बना रहता है जिससे की ट्रैक्टर का इंजन ठंडा रहता है। 
  • सामने की तरफ आपको इस ट्रैक्टर में 50 किलोग्राम का बंपर मिलता है। ट्रैक्टर में बंपर होने से ट्रैक्टर आगे से उठता नहीं है।
  • इसी के साथ कंपनी ने इस ट्रैक्टर में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट एक्सेल में किया है। जो की अब straight एक्सेल के साथ आता है और डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर में कंपनी ने दिया है।

ये भी पढ़ें: टॉप 10 मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लिस्ट 2023 | Top 10 Massey Ferguson Tractors List 2023

इंजन 

  1. इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 42 hp का सिम्पसन - AS 325 इंजन दिया है। इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc है। 
  2. ट्रैक्टर में मयको बॉस कंपनी का inline फ्यूल इंजेक्शन pump आपको मिलता है जो की 3 सिलिंडर के साथ काम करता है। 
  3. इसी के साथ नीचे की तरफ इंजन आयल फ़िल्टर देखने को मिलता है। 
  4. डीजल से पानी की मात्रा को अलग करने के लिए कंपनी ने इस ट्रैक्टर में वाटर सेपरेटर भी प्रदान किया है। वाटर सेपरेटर के पीछे dual डीज़ल स्पिन फ़िल्टर दिए गया है जो की डीज़ल की सफाई के लिए बहतरीन कार्य करते है। 

Massey ferguson 241 DI फीचर्स

  • नए मॉडल में कंपनी ने foot step भी दिया है, जिससे आसानी से ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ा जा सकता है।
  • ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच कंपनी ने प्रदान किया है। इस ट्रैक्टर में क्लच पैडल में भी बदलाव करके push पैडल कंपनी ने कस्टमर्स के लिए प्रोवाइड किया है। 
  • ट्रैक्टर में सीट फुल्ली अर्गोनॉमिक shape के साथ दी गयी है जो की बहुत ही कम्फर्टेबल है। इस ट्रैक्टर में काफी चौड़ा हैंडल आपको मिलता है। जिससे की चालक को ट्रैक्टर चलाने में आसानी होती है। 
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक कंपनी ने दिए है। इसी के साथ दोस्तों कंपनी ने इस ट्रैक्टर में चार्जिंग पॉइंट भी दिया है। 
  • इस ट्रैक्टर में लेफ्ट साइड में पार्किंग का लीवर आपको मिलता है। इसी के साथ इस ट्रैक्टर में पीटीओ का लीवर भी इसके साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इसमें भी कंपनी ने बदलाव किया है,इसमें center shift ट्रांसमिशन दिया गया है और 10 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर में अगले टायर 6.00 x 16 के दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर में पिछले टायर 13.6 x 28 इंच के दिए गए है और टायर में 35 किलो की weight प्लेट भी दी गयी है जो की ट्रैक्टर को बैलेंस रखती है। 
  • ट्रैक्टर की आगे की तरफ चलने की गति 30.4 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 35 hp है इसी के साथ ट्रैक्टर में ग्राउंड स्पीड पीटीओ दीया गया है जो की 540 आरपीएम स्पीड पर चलता है। मल्टीस्पीड और लाइव स्पीड पीटीओ का ऑप्शन इस ट्रैक्टर में आपको देखने को मिलता है। 
  • इसके हाइड्रोलिक्स के लिंक्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको stablizer चैक चैन वाला दिया गया है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। 
  • ट्रैक्टर में ड्राफ्ट, पोजीशन और response कण्ट्रोल के भी पॉइंट्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर के बैक साइड में सीट के पीछे रिफ्लेक्टर और बोटल करियर भी दिया गया है। इसी के साथ बैक साइड फंडेर पर बड़ा टूल बॉक्स भी आपको देखने को मिलता है। 

ये भी पढ़ें: Massey Ferguson 245 DI - कम डीज़ल खपत में अच्छा काम, जानिए खासियत

कीमत

अंत में अब बात कर लेते है इस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में,किसान भाइयों इस ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 95 हजार से लेकर 7 लाख 15 हजार तक है अलग-अलग स्थानों पर कीमत में फरक भी हो सकता है। 


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad