जानिऐ महिंद्रा के न्यू लॉन्च ट्रैक्टर महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर व इसकी विशेषताओं के बारे में

By : Tractorbird News Published on : 23-Aug-2023
जानिऐ

खेती-किसानी को सहज बनाने के लिए ट्रैक्टर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ट्रैक्टर्स के आने से किसानों के बहुत सारे कार्य अब मिनटों में समाप्त हो जाते हैं। इसलिए महिंद्रा (Mahindra) ने भी स्वयं की नवीन सीरीज का एक बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर बाजार में उतार दिया है। 

महिंद्रा कंपनी के संबंध में तो आप सब लोग भली-भाँति जानते ही हैं, कि यह भारत के कृषकों के लिए काफी ज्यादा किफायती ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। यदि देखा जाए तो इस कंपनी के ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। किसानों का भी सबसे ज्यादा विश्वास इन्हीं के ट्रैक्टरों पर होता है।

भारत के किसान भाइयों के इस विश्वास को बरकरार रखने के लिए कंपनी द्वारा नवीन तकनीक का एक उत्तम श्रेणी का छोटा ट्रैक्टर (Mini Tractor) हाल ही में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Mahindra Oja 2121 है। अब आपको यह विचार आ रहा होगा कि यदि यह आकार में छोटा है, तो यह खेती के बड़े से बड़े कामों को करने में सक्षम नहीं होगा। 

आपको बतादें, कि ऐसा कतई नहीं है। यह ट्रैक्टर दिखने में बेशक छोटा है, परंतु यह बहुत ही अधिक शक्तिशाली है। हम आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे Mahindra Oja 2121 की विशेषताऐं व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में। 

ये भी पढ़ें: Mahindra launches new OJA lightweight tractors

Mahindra OJA 2121 मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऍं 

  • यह ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का मिनी सेगमेंट का 4WD ट्रैक्टर है। ऐसा कहा जा रहा है, कि यह हर एक प्रकार के रास्ते पर बहुत ही सुगमता से चल सकता है। चाहे रास्ता बेशक अधिक ऊबड़-खाबड़ हो अथवा फिर ऊंची नीची जगह पर हो हर जगह से Mahindra Oja 2121 बहुत ही सुगमता से निकल जाएगा। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 4 टायरों की पावर सुविधा उपलब्ध की जाती है, जिससे कि ट्रैक्टर फिसलन वाली जगहों पर भी सही से टिका रहे। 
  • महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर के अंदर आपको 3 सिलेंडर, 21 hp का इंजन दिया जाता है। साथ ही, इसमें 2400RPM व पीटीओ 18hp उपलब्ध है। 
  • वहीं इसके डिजायन की बात करें, तो यह दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है. फिलहाल के लिए इसे अभी रेड कलर में ही लॉन्च किया गया है.
  • इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर दिए गए हैं।
  • इसके अतिरिक्त इसमें किसानों की सुविधा के लिए ऑइल इमर्स्ड ब्रेक (Oil Immersed Brake) भी उपलब्ध किए गए हैं।
  • इस मिनी ट्रैक्टर के टायर के साइज का आकार 8*18 है। 
  • Mahindra Oja 2121 ट्रैक्टर खेत के तकरीबन समस्त कार्यों को कम वक्त में पूर्ण कर सकता है। यह लगभग 950 kg तक वजन आसानी से उठा सकता है। 

Mahindra Oja 2121 से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra Tractor Company) की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad