जानिए Eicher 280 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

By : Tractorbird News Published on : 31-Jan-2024
जानिए

आयशर ट्रैक्टर्स भारत की सबसे पुरानी कंपनी है। किसानों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते हैं। कंपनी लगातार किसानों के लिए नए ट्रैक्टर लांच करती है। इस श्रृंखला में कंपनी ने Eicher 280 Plus 4WD ट्रैक्टर बनाया है, जो खासकर खेती के काम के लिए बनाया गया है। 

कम्पनी ने इस ट्रैक्टर का निर्माण किसानों के लिए आसान बनाने के लिए किया है। किसान भाइयों, हम इस लेख में आपको इस ट्रैक्टर की पूरी जानकारी देंगे. इससे आपकी फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी।

Eicher 280 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर 

Eicher 280 4WD ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन है। 19.12 kW (26 HP) ट्रेक्टर इंजन की क्षमता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1290 सीसी है और इसमें दो सिलेंडर हैं। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप सीधे लगाया गया है।

Eicher 280 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • इस ट्रैक्टर में आपको क्लच टाइप सिंगल मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको साइड शिफ्ट गियर्स के साथ Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिलता है।
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स आपको मिलते हैं। 
  • गियर्स का ऑप्शन अधिक होने के कारण इस ट्रैक्टर में आपको अच्छी स्पीड मिल जाती है। ये ट्रैक्टर 2400 रेटेड आरपीएम तक कार्य करता है।
  • ट्रैक्टर में आगे के टायर 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) के और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) के रियर टायर कंपनी प्रदान करती है। 
  • इस ट्रैक्टर में पीटीओ टाइप की बात करें तो Live, 6 स्प्लिनेड शाफ़्ट, Two-speed पीटीओ इस ट्रैक्टर में आपको मिलती है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज दिए गए है, जो की ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस को कण्ट्रोल करता है। 
  • लिफ्टिंग के जो लिंक्स है CAT-II (Combi Ball) के साथ फिट इस ट्रैक्टर में किए गए है। 
  • ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2965 mm, चौड़ाई 1140 mm और कुल ऊंचाई 1320 mm है।
  • ट्रैक्टर के व्हीलबेस की बात करें तो इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1550 mm का है। 
  • ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 23 लीटर है। 

ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

इस ट्रैक्टर का निर्माण खास कर बागवानी के कार्य के लिए किया गया है। ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.80-4.25 लाख रूपए तक है। कई स्थानों पर कीमत में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 






Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad