Kubota mu4501 4wd ट्रैक्टर के बारे में संपूर्ण जानकरी

By : Tractorbird News Published on : 15-Mar-2024
Kubota

भारत में Kubota mu4501 4wd ट्रैक्टर नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसके विशाल, मजबूत और मजबूत ट्रैक्टर इंजन आवश्यक परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बनाए गए हैं। Kubota MU4501 - 4WD ट्रैक्टर को संभालना आसान है।

इस लेख में हम आपको Kubota MU4501 - 4WD ट्रैक्टर की पूरी जानकारी देने वाले हैं।     

Kubota  MU4501 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • Kubota mu4501 4wd जिसमें कॉलर के बजाय शिफ्टिंग के लिए सिंक्रोनाइज़र यूनिट (Synchronizer unit) है।     
  • Kubota mu4501 4wd दो इकोनॉमी और स्टैंडर्ड PTO से लैस है, इकोनॉमी PTO और स्टैंडर्ड PTO के लिए हैवी लोड का उपयोग ऑपरेटर कर सकता है।
  • ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 8 x 18 के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 के रियर टायर्स कंपनी प्रदान करती है।    
  • ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग (Power steering) प्रदान करती है जिससे ट्रैक्टर उत्कृष्ट मोड़ प्रदर्शन करता है। 
  • Kubota mu4501 4wd में आपको तेल में डुबे डिस्क ब्रेक (Disk Break) मिलते है।             
  • ऑपरेटर चाबी घुमाकर ही इंजन को रोक सकता है।        
  • संकेतक रात के दौरान ऑपरेटरों द्वारा आसानी से पहचाने जा सकते हैं। 
  • इंजन कम्पार्टमेंट में बेहतर पहुंच के साथ खोलना और उपयोग करना आसान है। 
  • आसान और स्थिर सामान लदान के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • Kubota mu4501 4wd में 1640 किग्रा की अधिकतम हाइड्रोलिक लिफ्ट (Hydraulic Lift Capacity) क्षमता जो विभिन्न उपकरणों के लिए उपयुक्त है। 
  • ट्रैक्टर में रेगुलर क्लच की तुलना में 33% बेहतर टिकाउपन प्रदान करता है। 
  • Kubota mu4501 4wd में तेल सील एक विश्वसनीय जापानी सील निर्माण कंपनी द्वारा बनाई गई हैं। 
  • ट्रैक्टर का कुल वजन 1970  किलोग्राम है ,ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3,110 mm है, ट्रक्टर की कुल चौड़ाई 1870 mm है और ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 365 mm है। 
  • Kubota mu4501 4wd की फ्यूल टैंक क क्षमता 60  लीटर है जो की बहुत बड़ी फ्यूल तन क्षमता है जिससे आप लम्बे समय तक खेत में काम कर सकते है। 

ये भी पढ़ें : कुबोटा एल 4508 ट्रैक्टर बनाया गया है नई तकनीक के साथ

कुबोटा MU4501 ट्रैक्टर की कीमत भारत में क्या है? (kubota mu4501 4wd price in India)?

कुबोटा  MU4501 - 4WD  ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 9 - 9.20  लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad