आम भारतीय किसानों के लिए खरा सौदा, मात्र 5 लाख में 30 एचपी का ट्रैक्टर महिंद्रा के सिवा बनाए कौन?

By : Tractorbird News Published on : 08-Jun-2022
आम

Mahindra 265 DI

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी जो भी ट्रैक्टर बनाती है, वह आम भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रख कर ही बनाती है। यही वजह है कि इस कंपनी ने अब तक जितने भी ट्रैक्टर बनाए, सभी बाजार में हाथों-हाथ लिए गए। Mahindra 265 DI ऐसा ही माडल है जिसे किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। दरअसल, इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आम किसानों के बजट में आ जाता है। फिर, जिस तरीके से यह कम तेल पीता है, उससे किसानों को आर्थिक तौर पर फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने वाले बताते हैं कि यह ट्रैक्टर खेत में 14 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से तेल की खपत करता है जो कि किसानों के प्वाइंट आफ व्यू से बेहतर है। अधिकांश ट्रैक्टर तो इससे कम एवरेज देते हैं। 

फायदे का सौदा

Mahindra 265 DI में किसानों को फायदे का सौदा दिखता है। एक पांच लाख के ट्रैक्टर में वो सारी खूबिया हैं जो विदेशों की सवा 6 लाख के ट्रैक्टर में है। किसानों को लगता है कि Mahindra 265 DI हर लिहाज से फायदे का सौदा है। एक समय के बार इसकी रीसेल वैल्यू भी ठीक-ठाक मिल जाती है। 

स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर-3

एचपी कैटेगिरी-30 एचपी

पीटीओ एचपी-25.5 एचपी

गियर-10 (8 आगे, 2 पीछे)

ब्रेक-आयल इमरसेड ब्रेक

वारंटी-02 साल या 2000 घंटे, जो पहले हो

कीमत-4 लाख 80 हजार से 5 लाख के बीच में

क्लच-सिंगल

स्टीयरिंग-पावर और मैकेनिकल, जो आप लेना चाहें

वजन उठाने की क्षमता-1200 किलोग्राम

व्हील ड्राइव-2 डब्ल्यूडी

आरपीएम-1900

इंजन की क्षमता-2048 सीसी

कूलिंग-वाटर कूलिंग

ट्रांसमिशन टाइप-पार्शियल कांस्टेंट मेश

बैटरी-12 वोल्ट

अल्टरनेटर-12 वोल्ट

फारवर्ड स्पीड-28.2 किलोमीटर प्रति घंटा

रिवर्स स्पीड-12.3 किलोमीटर प्रति घंटे

फ्यूल टैंक की क्षमता-45 लीटर

ट्रैक्टर का कुल वजन-1790 किलोग्राम

व्हील बेस-1830 एमएम

लंबाई-3360 एमएम

चौड़ाई-1625 एमएम

ग्राउंड क्लीयरेंस-340 एमएम

ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस-3040 एमएम

व्हील फ्रंट-6 गुने 16

बैक-12.4 गुने 28


1. दमदार इंजन

Mahindra 265 DI का इंजन 2048 सीसी का है। इसमें 3 सिलेंडर हैं। 30 हार्सपावर है। आप मान सकते हैं कि इस ट्रैक्टर में पावर और स्टेबिलिटी, दोनों का गजब का संतुलन है। इसका दमदार इंजन खेती को आसान बना देता है। 

2. सिंगल क्लच

इसमें सिंगल क्लच है, इसके बावजूद गियरों की शिफ्टिंग आसानी से हो जाती है।  

3. पावर और मैकेनिकल, दोनों स्टीयरिंग

इस प्रोडक्ट में पावर और मैकेनिकल, दोनों स्टीयरिंग हैं। आप क्या चुनते हैं, यह आप पर निर्भर है। मैकेनिकल स्टीयरिंग वाले प्रोडक्ट की कीमत कम है, पावर स्टीयरिंग वाले प्रोडक्ट की ज्यादा। 

4. कैनोपी

Mahindra 265 DI में मल्टी प्लास्टिक और मल्टी फैब्रिक से बना कैनोपी होता है। यह कैनोपी आपको धूप और बारिश, दोनों से बचाता है। आप इसे थोड़ी कीमत चुका कर ले सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसे आराम से धोकर बिल्कुल चकाचक नया रूप दिया जा सकता है। यह सभी मौसमों में चालक की सुरक्षा करती है। फ्रेम भी ठीक रहता है। अगर तेज धूप है तो परेशानी की कोई बात नहीं। कैनोपी के साथ फ्लैप भी है।  

5. आरामदायक सीट

कंपनी का दावा है कि इसकी सीट आरामदायक है। सीट में सस्पेंशन है जो आपको झटका नहीं देती। आप सीट को ऊपर-नीचे, आगे-पीछे भी कर सकते हैं। इस सीट के कारण लंबी जुताई के बाद भी थकान नहीं होती। 

6. इंडिकेटर गार्ड

कंपनी का दावा है कि ट्रैक्टर में चार इंडिकेटर गार्ड लगे हैं। ये सभी बेहद मजबूत हैं। थोड़ी-बहुत चोट तो ये आराम से सह लेते हैं। ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी भी शानदार है। 

7. रख-रखाव

यह दावा किया जाता है कि इस माडल के ट्रैक्टर के रख-रखाव में कोई खर्च नहीं होता। हां, 1200 किलोमीटर के बाद एक बार इसकी सर्विसिंग जरूरी हो जाती है। 

8. भार उठाने की क्षमता

कंपनी दावा करती है कि उनके इस माडल में इतनी क्षमता है कि एक बार में 1200 किलो का वजन उठा सकती है। इसके साथ ही इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी उबड़-खाबड़ सड़क पर आराम से चल सके। 

9. एवरेज प्रति लीटर

इस ट्रैक्टर को इस्तेमाल करने वाले किसानों का कहना है कि Mahindra 265 DI माडल का एवरेज शानदार है। एक लीटर में ट्रैक्टर 14 किलोमीटर चलता है। हालांकि, यह एवरेज कंपनी का आधिकारिक नहीं है। बेहतर हो, आप डीलर से संपर्क कर लें।  

Mahindra 265 DI में लगने वाले कृषि उपकरण

Mahindra 265 DI इस लिहाज से भी बेहतर है कि इसमें आधुनिक कृषि के प्रायः सभी उपकरण फिट हो जाते हैं। उनके लिए अलग-अलग प्वाइंट्स दिये गए हैं। इस माडल में आराम से रोटावेटर, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर, रोटो बीज ड्रील, प्लाटंर, स्प्रेयर, स्ट्रा-रीपर आदि लगाए जा सकते हैं। 


Mahindra 265 DI क्यों खरीदें

दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी बीते एक जमाने से भारत में अपने उत्पाद बना और बेच रही है और इन्हें किसान बेहद पसंद करते हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स को किसानों का जो समर्थन मिला, प्यार मिला, वह शानदार है। किसान इसे बेहद पसंद करते हैं। किसानों के पसंद करने के पीछे सबसे बड़े तीन कारण हैं। पहला, इसकी बनावट, दूसरा इसकी विश्वसनीयता और तीसरा इसकी कीमत। ये तीनों कारण ऐसे हैं जिनके कारण किसानों को ये ट्रैक्टर बेहद पसंद आते हैं।  

अन्य इस्तेमाल

इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल आप खेती में तो करते ही हैं, आप चाहें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए इसके अन्य इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे, आप इस ट्रैक्टर से खाद, बीज, कीटनाशक आदि भी मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल सीमेंट, बालू, ईंट, छड़ आदि ढोने में भी कर सकते हैं। आखिर 1500 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है इसकी। इसके अन्य इस्तेमाल करके आप हर दिन अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। 

किराये पर दे सकते हैं

इस ट्रैक्टर को आप किराये पर भी दे सकते हैं। इस ट्रैक्टर में आपको सिर्फ ट्राली लगानी होती है। उस ट्राली में 20 से 25 आदमी आराम से बैठ सकते हैं। इनसे होने वाली आमदनी आपके लिए एक्सट्रा इनकम होती है। इसके अतिरिक्त आप अपना ट्रैक्टर उन लोगों को भी दे सकते हैं, जो खेती तो करते हैं पर उनके पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है। पूरे देश में किराये पर ट्रैक्टर देने का प्रचलन है और इस खास माडल के ट्रैक्टर को तो लोग खास तौर पर किराये पर लेते हैं। इनका भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से होता है। 



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad