Mahindra 575 YUVO TECH+ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 04-Apr-2024
Mahindra

Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन के साथ में आता है। ये ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) द्वारा लॉन्च किया गया एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

इस ट्रैक्टर का निर्माण उन किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है जो कि एक ही ट्रैक्टर में शक्ति और आधुनिक फीचर्स पाना चाहते है। 

इस लेख में आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जान सकते है।

Mahindra 575 YUVO TECH+ की इंजन पावर

  • Mahindra 575 yuvo tech plus का निर्माण शक्तिशाली इंजन के साथ में किया गया है इस ट्रैक्टर से आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 
  • Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर में आपको 47 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमें कंपनी ने 4 सिलिंडर भी प्रदान किए है। 
  • इस ट्रेक्टर का इंजन 2000 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको पीटीओ (PTO) की पावर 43.1 एचपी मिल जाती है। इस ट्रेक्टर के साथ में आपको 6000 hours / 6 साल की वार्रन्टी भी मिल जाती है। 
  • महिंद्रा 575 युवो टेक प्लस शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें : महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जाने यहां

Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन (full constant mesh transmission) आपको मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। 
  • महिंद्रा 575 युवो टेक प्लस ट्रैक्टर (Mahindra 575 yuvo tech+) खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 1700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर में आपको 50 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है। जिससे की आप एक बार उस में डीज़ल भरवाकर लंबे समय तक कार्य कर सकते है । 
  • Mahindra 575 YUVO TECH+ में आपको 6.00 x 16 के आगे के टायर (Front tyre) मिलते है और 14.9 X 28 के पीछे के टायर (Rear Tyre) मिलते है।

Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Mahindra 575 yuvo tech plus price)

Mahindra 575 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.60-7.75 लाख रूपए तक है। 

ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 से संबंधित अन्य पूछताछ के लिए ट्रैक्टरबर्ड के साथ बने रहें। 

आप ट्रेक्टर बर्ड पर ट्रैक्टर के अलावा हर प्रकार के उपकरणों और खेतीबाड़ी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad