Mahindra 585 YUVO TECH+ के बारे में जानिए यहां

By : Tractorbird News Published on : 04-Apr-2024
Mahindra

महिंद्रा कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है किसान भाइयों को इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत पसंद आते है। 

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पैक के साथ यह ट्रैक्टर आपके खेती के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार किये गए है। 

आज यहां हम आपको इस कंपनी के एक शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे जिसका नाम है महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 ट्रैक्टर, इस लेख में आप इस ट्रेक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानेंगे। 

Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की विशेषता 

Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। ये ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

इस ट्रैक्टर का निर्माण उन किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है जो कि एक ही ट्रैक्टर में शक्ति और आधुनिक फीचर्स पाना चाहते है। 

ये भी पढ़ें : महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जाने यहां

Mahindra 585 YUVO TECH+ की इंजन पावर

  • इस ट्रैक्टर का निर्माण शक्तिशाली इंजन के साथ में किया गया है इस ट्रैक्टर से आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 
  • Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर में आपको 49 HP का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमें कंपनी ने 3 सिलिंडर भी प्रदान किए है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2980 CC (Cubic Capacity) है। इस ट्रेक्टर का इंजन 2100 के रेटेड आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको पीटीओ की पावर 45.4 HP मिल जाती है। 

Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

  • Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन (Constant mesh transmission) आपको मिल जाता है। 
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। 
  • महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 में 1700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर में आपको 50 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है। जिससे की आप एक बार उसमें डीज़ल भरवाकर लंबे समय तक कार्य कर सकते है ।
  • Mahindra 585 YUVO TECH+ में आपको 6.00 x 16 के आगे के टायर (Front tyre) मिलते है और 14.9 X 28 के पीछे के टायर (Rear tyre) मिलते है।

Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Mahindra 585 YUVO TECH plus price)

Mahindra 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.70-7.90 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad