महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अक्टूबर'23 की सेल्स में 3% की गिरावट, 49,336 ट्रैक्टर बेचे

By : Tractorbird News Published on : 03-Nov-2023
महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड बहुत बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से हमें इस कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में पता चला। तो आइए बिक्री आंकड़ों को जानते हैं। अक्टूबर 2023 में इस कंपनी ने घरेलू बाजारों में कुल 49,336 ट्रैक्टर्स की बिक्री की,जबकि अक्टूबर 2022 में यह बिक्री 50,539 ट्रैक्टर्स की थी।


अक्टूबर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलु और निर्यात बाज़ारों को मिलाकर, 50,460 ट्रैक्टर्स रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 की कुल बिक्री 51,994 ट्रैक्टर्स थी। अगर हम अक्टूबर 2023 में हुए निर्यात के बारे में बात करें तो कुल 1,124 ट्रैक्टर्स का निर्यात किया गया।


इस प्रदर्शन पर बोलते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, "हमने अक्टूबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 49,336 ट्रैक्टर बेचे हैं।" इस त्योहारी सीजन में किसानों में अच्छी कुल खरीफ उत्पादन, प्रमुख रबी फसलों के लिए उच्च एमएसपी और इस वर्ष की दूसरी छमाही में सरकार द्वारा कृषि अर्थव्यवस्था को निरंतर समर्थन के चलते सकारात्मक भावनाएँ पैदा हो रही हैं, जिससे ट्रैक्टर की मांग बढ़ी है। 1,124 ट्रैक्टर निर्यात बाजार में खरीदे गए हैं।








Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad