हैरान कर देगी आपको महिंद्रा की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट्, जानिये कैसे?

By : Tractorbird News Published on : 03-Mar-2023
हैरान

कितने ट्रैक्टर की हुई बिक्री

जैसा की हम जानते हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा इंडस्ट्री बहुत ही जानी मानी इंडस्ट्री है हर साल सबसे ज्यादा ट्रैक्टर की बिक्री करती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ है एक बार फिर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर की बिक्री की है और अपनी स्टेटस को बरकरार रखा है।

अगर हम महिंद्रा की बिक्री की बात करें तो घरेलु बाजार में इसकी बिक्री 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24619 ट्रैक्टर बेचे हैं। घरेलु बाजार में इतनी वृद्धि होना आम बात नहीं है लेकिन इसी के साथ कंपनी के निर्यात बाजार की बिक्री के बारे में बात करें तो कंपनी ने 1172 ट्रैक्टर बेचे हैं, उसमें 23 प्रतिशत की गिरावट का सामना भी करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Novo 755 DI ट्रैक्टर है 75 HP श्रेणी में जानदार ट्रैक्टर

घरेलु और निर्यात बाजार में कितनी हुई बिक्री

फरवरी 2023 ट्रेक्टर सेल्स रिपोर्ट
स्पस्टीकरण फरवरी 2023 फरवरी 2022 बदलाब
घरेलु बाजार 24,619 18,910 30 प्रतिशत
निर्यात बाजार 1,172 1,527 -23 प्रतिशत
कुल बिक्री 25,791 20,437 26 प्रतिशत

February 2023

जैसा की आपने टेबल में देखा महिंद्रा एंड महिंद्रा के दो सालों की सेल्स रिपोर्ट जिसमें 2023 February को घरेलु बाजार में 24,619 की बिक्री हुई वहीँ अगर हम बात करें निर्यात बाजार की तो उसमें 1,172 की बढ़ोतरी हुई है। दोनों को मिलाकर हम महिंद्रा एंड महिंद्रा की February 2023 की रिपोर्ट देखें तो इसमें 25,791 की बिक्री हुई है।  

February 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पिछले साल की सेल्स रिपोर्ट को देखा जाए तो इस साल काफी ज्यादा बिक्री हुई है। पिछले साल की घरेलु बिक्री की बात करें तो वो 18,910 की बिक्री हुई थी। निर्यात बाजार की बात करें तो 1,527 की बिक्री हुई थी और कुल मिलाकर हम इनकी बिक्री की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 20,437 की बिक्री की थी। 

कितने प्रतिशत का आया बदलाब

महिंद्रा एंड महिंद्रा के बदलाब की बात करें तो इसमें घरेलु बाजार में 30 प्रतिशत का बदलाब आया है और निर्यात बाजार में - 23 प्रतिशत का बदलाव आया है। कुल मिलाकर इन दोनों साल में 26 प्रतिशत का बदलाब आया है जो की महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए बहुत अच्छा है। 

ये भी पढ़ें: Mahindra Arjun Novo 605 DI-I ट्रैक्टर आता है नए फीचर्स से भरपूर

कितने महीने में आया बदलाब 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 11 महीने में किया 15 प्रतिशत का बदलाब अगर हम इनके वित्त वर्ष 2022 - 2023 की कुल बिक्री की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3,725,39 ट्रेक्टर की बिक्री की है। और वहीँ हम साल 2021 -2022 की बात करें तो इसकी कुल बिक्री 3,24,935 है। 

इस सेल्स रिपोर्ट को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, की February 2023 बाजार में 24 ,619 ट्रेक्टर की बिक्री हुई है जिससे महिंद्रा एंड महिंद्रा के पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है। गेहू और तिलहन की फसल के लिए भी किसानो को ग्रामीण बाज़ारों में पॉजिटिव माहौल दिख रहा है। अगर हम निर्यात बाजार की बात करें तो उसमें जल भंडार की पोजीशन उच्च बानी हुई है और इस निर्यात बाजार में 1,172 ट्रेक्टर की बिक्री हुई है।  

आपने TractorBird के इस आर्टिकल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रेक्टर सेल्स रिपोर्ट के बारे में जाना अगर आपको किसी भी ट्रेक्टर, इम्प्लीमेंट्स के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारी साइट TractorBird पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad