महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra jivo 365 di tractor) के बारे में सम्पूर्ण विवरण

By : Tractorbird News Published on : 05-Apr-2024
महिंद्रा

Mahindra jivo 365 di 4wd tractor भी महिंद्रा की नयी पेशकश है ये ट्रैक्टर शक्तिशाली ओर पावरफुल है। 

इस ट्रैक्टर का निर्माण किसानों के कार्य को आसान बनाने के लिए किया गया है इस ट्रैक्टर का इंजन 36 HP की पावर के साथ में आता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़े।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई (Mahindra jivo 365 di) के बारे में ?

ये ट्रैक्टर 36 HP के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता है, इसके इंजन में 3 सिलिंडर्स कंपनी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी (Cubic Capacity) 2600 आरपीएम RPM है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई एयर क्लीनर (Dry air Cleaner) आपको मिल जाता है

ये भी पढ़ें : महिंद्रा कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जाने यहां

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Mahindra jivo 365 di tractor में ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको कांस्टेंट मेश / स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिल जाता है। 
  • सिंगल क्लच के साथ में ये ट्रैक्टर आता है, साथ ही इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर्स आपको देखने को मिल जाते है।
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 1.7 - 23.2 kmph है और रिवर्स स्पीड1.6 - 21.8 kmph है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई में आयल इम्मरसेड ब्रेक विथ 3 डिस्क आपको मिलते है। 
  • इसके फ्रंट टायर 8.00 & 16 मीटर और रियर टायर 12.4 & 24 मीटर साइज में आते हैं।
  • ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग (Power Steering) कंपनी ने दिया है जिससे ट्रैक्टर को चलाने में आसानी होती है। 
  • Multi speed PTO इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाता है जो की 590 से 845 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, इस पीटीओ की पावर 30 HP है। 
  • ये ट्रैक्टर क्षेत्र में एडवांस काम के लिए तकनीकी गुणवत्तापूर्ण फीचर्स के साथ आता है। यह इस श्रेणी में भारतीय किसानों की पहली और सबसे अच्छी पसंद है।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर की कीमत क्या है? (Mahindra jivo 365 di tractor price)

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.90 लाख से 6.13 लाख रूपए तक है। 

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिलता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई के लिए सटीक ऑन-रोड कीमत प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट देखें।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad