महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : मार्च 2024 में कंपनी ने 28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24276 यूनिट बेची

By : Tractorbird News Published on : 02-Apr-2024
महिंद्रा

किसान भाइयों महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। इस कंपनी के ट्रैक्टर आज के दिन नंबर वन ट्रैक्टर माने जाते है। कंपनी किसानों के हित के लिए कार्य करती है। 

मार्च का महीन समाप्त हो चूका है और कंपनी ने अपनी मार्च महीने की रिपोर्ट जारी की है। मार्च 2024 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को घरेलू बाजार में 28 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है तो दूसरी तरफ निर्यात बाजार में ब्रांड ने 26 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। 

कंपनी की कुल बिक्री की बात करें तो इसमें ब्रांड को 26 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी ने इस महीने में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 8990 ट्रैक्टरों की कम बिक्री की है। 

ये भी पढ़ें : जानिए महिंद्रा कंपनी के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे, यहां

कंपनी ने घरेलू बाजार में 9346 यूनिट की कम बिक्री दर्ज की है 

मार्च 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 24276 ट्रैक्टर बेचे, जबकि मार्च 2023 में 33622 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार, कंपनी ने 9 हजार 346 ट्रैक्टर की बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। 

साथ ही, कंपनी ने निर्यात बाजार में 26 प्रतिशत की ग्रोथ से 1748 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो मार्च 2023 में 1392 थे। 

ब्रांड ने 356 यूनिट कमाए हैं। मार्च 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में 26024 ट्रैक्टर बेचे, जबकि मार्च 2023 में 35014 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कुल बिक्री में 26% का नुकसान हुआ है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad