Massey Ferguson 1035 DI है किसानों का साथी जानिए इसके फीचर्स

By : Tractorbird News Published on : 20-Jan-2023
Massey

जैसा की आप जानते है  Massey Ferguson ट्रैक्टर्स देश के किसानों द्वारा काफी पसंद किये जाते है। Massey के ट्रैक्टर कम डीज़ल में अच्छा काम करने के कारण हमारे देश के किसानों में बहुत लोकप्रिय है। कंपनी समय समय पर किसानो के लिए उनकी जरुरत के हिसाब से अच्छे ट्रैक्टरो का निर्माण करती रहती है

इसी प्रकार किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर का निर्माण किया है। हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के सारे फीचर्स के बारे में जानेंगे

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की इंजन क्षमता कितनी है? Horsepower in Massey Ferguson 1035 DI Tractor?

  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की इंजन क्षमता (HP Range) 36 HP (26.47 kW) है। 
  • ट्रैक्टर में Engine - SIMPSONS S324 TIII A दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में आप को 3 सिलिंडर्स देखने को मिलते है। 
  • इंजन की Cubic Capacity 2400 cc (2.40L) आती है। 
  • ट्रैक्टर में Fuel Injection पंप की बात करे तो इसमें mycoboss का Inline पंप देखने को मिलता है। 

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर के प्रमुख फीचर्स?

  • ट्रैक्टर में आपको क्लच प्रकार सिंगल देखने को मिलता है। 
  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर में Transmission टाइप Sliding mesh आता है। 
  • ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो इसमें आपको 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिलते है और  8 फॉरवर्ड  + 2 रिवर्स  गियर्स का विक्लप भी है। 
  • ट्रैक्टर के tires की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको आगे के टायर 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) के मिलते है और पीछे के टायर 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) के देखने को मिलते है इसमें आपको 13.6 x 28(34.54 cm x 71.12 cm) का विक्लप भी मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की आगे चलने की गति फुल आरपीएम पर 23.8 किलोमीटर प्रति घंटे मिलती है। 
  • ट्रैक्टर में PTO टाइप सिंगल गति वाला पीटीओ मिलता है। 
  • PTO की पूरी गति 540 आरपीएम है जो की 1650 ERPM चक्रो पर मिलती है। 
  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की Hydraulics Lifting Capacity 1100 किलोग्राम आपको इसमें मिलती है।
  • ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dry Disc Brakes) मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में स्टीयरिंग प्रकार Manual स्टीयरिंग दिया गया है। 
  • आपको इस ट्रैक्टर में 12 V, 75 Ah की बैटरी मिलती है और 12 V, 36 A का अल्टरनेटर मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3120 mm, कुल चौड़ाई 1675 mm, कुल ऊंचाई 2185 mm और व्हीलबेस 1830 mm मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन (Total Weight) 1713 kg है|
  • ट्रैक्टर की ईंधन टैंक की क्षमता 47 लीटर दी गयी है।
  • ट्रैक्टर में अडजस्टेबल सीट मिलती है जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते है।

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन 246 डीआई डायनाट्रैक की शुरुआती कीमत क्या है?

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की शुरुआती कीमत कितनी है? What Is The Starting Price Of Massey Ferguson 1035 DI?

Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की कीमत 5,40,000 रूपए  से 5,75,000 रूपए तक मिलती है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत इसकी क्षमता को देखते हुए बिलकुल सही है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad