Massey Ferguson के टॉप 3 ट्रैक्टर: पावर, परफॉर्मेंस और भरोसा

By : Tractorbird News Published on : 12-Feb-2025
Massey

Massey Ferguson कंपनी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों में बहुत प्रसिद्ध हैं। यह कंपनी किसानों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

इसके पास खेती, बागवानी, और ढुलाई जैसे विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न ट्रैक्टर मॉडल्स की एक विस्तृत श्रृंखला है।

कंपनी 15 एचपी से लेकर 120 एचपी तक के ट्रैक्टर बनाती है, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर का चयन कर सकें और आसानी से अपने कार्यों को पूरा कर सकें। 

Massey फर्ग्यूसन के सबसे शक्तिशाली 3 ट्रैक्टरों की विशेषताएँ

Massey Ferguson ट्रैक्टर जाना माना ब्रांड हैं, नीचे आपको इस कंपनी के 3 मॉडल दिए गए हैं जिनके नाम हैं Massey Ferguson 7250 DI Power Up, Massey Ferguson 1035 DI और Massey Ferguson 5245 DI आदि। 

Massey Ferguson 7250 DI PowerUp

  • एक शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं जो की शक्तिशाली इंजन पावर के साथ में आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 50 एचपी का इंजन कंपनी ने प्रदान किया है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलिंडर देखने को मिल जाते है। इस ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2700 cc (2.70L) है।
  • इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है, जो 32.2 किमी/ प्रति घंटा की फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है। 
  • Massey Ferguson 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में अधिक आरामदायक हैंडलिंग के लिए मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग विकल्प हैं।
  • लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 60 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है। Massey Ferguson 7250 DI Power Up ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 X 16 / 7.5 x 16 और रियर टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28 आते है। 
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 7.27-7.79 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें: 55 एचपी श्रेणी में आने वाले सोनालिका कंपनी के 3 शानदार ट्रैक्टर

Massey Ferguson 1035 DI 

  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर में 40 HP का इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर्स दिए गए है। ट्रैक्टर के इंजन की Cubic Capacity 2400 cc आपको इस ट्रैक्टर में मिलती है।
  • Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है। ट्रैक्टर की Forward गति 304 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
  • Massey Ferguson 1035 DI में आपको आगे के टायरों 6x 16 के दिए गए है और इसमें पीछे के टायर 13.6x28 के दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर की Hydraulics Lifting कैपेसिटी की बात करे तो इसकी 1100 किलोग्राम दी गयी है। 
  • इस ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता (Fuel Tank Capacity) 55 लीटर आपको ट्रैक्टर में मिलती है। Massey Ferguson 1035 DI ट्रैक्टर की कीमत ‎5.75 to 6.10 रुपय तक है।

Massey Ferguson 5245 DI 

  • Massey Ferguson 5245 DI ट्रैक्टर में आपको 50 श्रेणी का इंजन देखने को मिलता है |
  • ट्रैक्टर में इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर मिलते है। 
  • Massey Ferguson 5245 DI ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2700 cc है। इंजन में आपको Fuel इंजेक्शन पंप Inline का दिया गए है | 
  • ट्रैक्टर में Transmission टाइप Sliding mesh प्रकार का आपको देखने को मिलता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए है।
  • इसमें 6x16 के फ्रंट टायर और 14.9x28 रियर टायर आपको मिलते है। पीटीओ की गति 540 आरपीएम है जो की 1790 ERPM पर मिलती है। 
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • Massey Ferguson 5245 DI ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.60 - 7.10  लाख तक है।

Join TractorBird Whatsapp Group