नई तकनिकी से लैस है Farmtrac 60 PowerMaxx T20 ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 23-Feb-2023
नई

फार्मट्रेक ट्रैक्टर ब्रांड भारत में जाना माना ट्रैक्टर ब्रांड है कंपनी हमेशा से ही किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर लॉन्च करती रही है। फार्मट्रेक के ट्रैक्टर किसानों द्वारा भी बहुत पसंद किये जाते है। 

कंपनी समय समय पर नए ट्रैक्टर लती रहती है, ऐसा ही ट्रैक्टर है हमारे इस लेख में आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानेंगे।

Farmtrac 60 PowerMaxx T20 Engine Power

  • T20 टेक्नोलॉजी का मतलब है 20 स्पीड गियरबॉक्स।
  • फार्मट्रेक का ये ट्रैक्टर आता है 55 HP शक्तिशाली इंजन के साथ, जो कि बिना टर्बो के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने तीन सिलेंडर प्रदान किए है। 
  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर शक्तिशाली 3514 cc इंजन के साथ 240 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है।

Farmtrac 60 PowerMaxx T20 Features And Specification 

  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में 20-स्पीड गियरबॉक्स है जो किसी भी एप्लिकेशन के लिए तीन या अधिक गति के विकल्प देता है। 8+2 गियर बॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • ट्रैक्टर में टायर साइज की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 16.9x28 के बड़े टायर आपको मिलते है। 
  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास 2500 हैवी हाइड्रोलिक लिफ्ट है। 1800 कि.ग्रा. लिफ्ट विकल्प में भी उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर में आपको रखरखाव का कोई तनाव नहीं है क्योकि ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी 500 घंटे सेवा अंतराल के साथ आता है।
  • 250 घंटे सर्विस अंतराल वाला सुपर एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम सिर्फ टायर में ही उपलब्ध है। 
  • ट्रैक्टर में बड़ा प्लेटफार्म एवं बड़े हीट सील्ड दिए गए है। 
  • फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स मजबूत ईपीआई बैकएंड के साथ आता है जो इसे भारी शुल्क वाले अनुप्रयोगों को करने में सबसे विश्वसनीय बनाता है।
  • फार्मट्रैक ट्रैक्टर कृषि-खेती का निर्विवाद बादशाह है और भारी औजारों को आसानी से चला सकता है (खुद तकनीक का अनुभव करें)।
  • ट्रैक्टर में आपको बड़े led हेड लैंप मिलते है। 
  • ये ट्रैक्टर आपको 20 गियर बॉक्स के साथ मिलता है। रीपर, रोटावेटर, Plough व ट्रॉली में 30 % तक अधिक काम और हर काम के लिए 3 या 3 से ज्यादा स्पीड विक्लप भी इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। कंपनी ट्रैक्टर में अडजस्टेबले फ्रंट एक्सेल प्रदान करती है।

Farmtrac 60 PowerMaxx T20 Price?

इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये ट्रैक्टर आपको ₹7.40 to ₹7.70 लाख तक की कीमत तक मिलता है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad