नए फीचर्स के साथ आ गया है Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 09-Feb-2023
नए

Eicher 333 Super Plus बेहद आकर्षक डिजाइन वाला एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। आयशर 333 सुपर प्लस आयशर ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रभावी ट्रैक्टर है। 

Eicher 333 सुपर प्लस खेत पर प्रभावी काम के लिए सभी उन्नत तकनीक के साथ आता है। हमारे इस लेख में हम आयशर 333 सुपर प्लस ट्रैक्टर की सभी विशेषताएं, गुणवत्ता और उचित मूल्य के बारे में बताने वाले है।

Eicher 333 Super Plus इंजन पावर

  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन की पावर (36 hp) है|
  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर में आपको Simpson Water कूल्ड टेक्नोलॉजी का इंजन आपको मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गया है। इंजन की Cubic कैपेसिटी 2365 cc है। Fuel इंजेक्शन के लिए इंजन में Inline का पंप दिया गया है। 

Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर Specification and Features

  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर में Clutch टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Single / ड्यूल क्लच के ऑप्शन आपको मिलते है। 
  • Transmission टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Partial constant mesh ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • ट्रैक्टर में गियरबॉक्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स कंपनी द्वारा दिए गए है। 
  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में अगले टायर (6.0 x 16) के और पिछले टायर (13.6x 28) के दिए गए है। Forward speed @ rated RPM 30.84 kmph है।
  • ट्रैक्टर में आपको PTO टाइप Live, Six splined शाफ़्ट वाला मिलता है। ट्रैक्टर के पीटीओ की स्पीड 540 RPM है जो की 1944 चक्रो पर आपको मिलती है। PTO में भी स्पीड ऑप्शन आते है Multispeed & रिवर्स स्पीड। 
  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की Lifting Capacity (Lower links at horizontal position)1650 किलोग्राम है। 
  • लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज आपको इस ट्रैक्टर में मिलते है। Draft, position और response कण्ट्रोल के लिए इस ट्रैक्टर में आपको leaver भी अलग से मिलता है। 
  • Brake टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Multi disc तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है।  
  • Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप Mechanical स्टीयरिंग दिया गया है और ऑप्शन में Power स्टीयरिंग भी मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में 12 V 75 Ah की बैटरी दी गयी है। 
  • इस ट्रैक्टर के डायमेंशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर की Overall Length 3475 mm, Overall Width 1700 mm और Overall Height 2205 mm है। 
  • ट्रैक्टर का Wheelbase 1910 mm का है। 
  • इस ट्रैक्टर में कुल वजन (Total Weight) 1930 किलोग्राम है। 
  • इस ट्रैक्टर के Fuel टैंक की कैपेसिटी 45 लीटर है।

ये भी पढ़ें: जनवरी 2023 में रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री में 7.96% की वृद्धि हुई है

Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Eicher 333 Super Plus ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो ये ट्रैक्टर 5.60-5.80 लाख रूपए तक उपलब्द है। किसानों भाइयों ये ट्रैक्टर आपके लिया बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है इस ट्रैक्टर की मदद से आप अपने खेती के कार्यो को आसान बना सकते है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Ad