Powertrac 425 DS ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

By : Tractorbird News Published on : 20-Mar-2025
Powertrac

पॉवरट्रैक कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है किसानों द्वारा इनके ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया जाता है। 

पॉवरट्रैक के ट्रैक्टर खेत पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। कंपनी समय-समय पर किसानों की जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। 

इसी क साथ कंपनी ने Powertrac 425 DS ट्रैक्टर का निर्माण किया है। Powertrac 425 DS एक 25hp का ट्रैक्टर है। 

ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

Powertrac 425 DS की इंजन पावर 

  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर का इंजन बहुत शक्तिशाली है और खेत में हर कार्य के लिए उपयुक्त है। 
  • इस ट्रैक्टर से आप हर प्रकार के कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 1560 CC का इंजन मिलता है जो की 25 HP की पावर देता है।
  • इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन होने से खेती के उपकरण जोडऩा, जुताई करना, थ्रेसिंग करना आदि बिल्कुल आसान हो जाता है। 
  • अत्यधिक उन्नत तकनीकी इंजन के कारण इस ट्रैक्टर का प्रदर्शन श्रेष्ठ है। इसके अलावा, पॉवरट्रैक 425 DS का यह इंजन बहुत शक्तिशाली और विश्वसनीय है।

ये भी पढ़ें: Powertrac Digitrac PP 46i ट्रैक्टर आता है दमदार इंजन क्षमता के साथ

Powertrac 425 DS स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर में साइड माउंटेड रोबॉस्ट Battery बॉक्स भी ट्रैक्टर में प्रदान किया गया है।
  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर में स्टीयरिंग की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने पावर स्टीयरिंग दिया है जिससे आप आसानी से कम जगह में ट्रैक्टर मोड़ सकते है। 
  • ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट गियर्स प्रदान किये गए हैं। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स प्रदान किये गए हैं और ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट टाइप है।
  • इस ट्रैक्टर में स्टाइलिंग की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने सिंगल पीस बोनट दिया है जो की 2 गैस स्ट्रोक सपोर्ट के साथ मिलते है।
  • क्लच टाइप की बात करें तो ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है।
  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर में लाइट की बात करें तो इस ट्रैक्टर में led हेड लेम्प हैलोजन बल्ब क्लियर लेंस के साथ मिलते है। पीछे की तरफ मडगार्ड के ऊपर भी led हेड लेम्प दिए गए हैं। 
  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर में फ्रंट एक्सेल फ्लेक्सी या अडजस्टेबल दिया गया है जो की row क्रॉपिंग जैसे आलू की खेती और कपास की खेती के लिए बहुत ही अच्छा है।
  • 500 घंटे का सर्विस अंतराल ट्रैक्टर में दिया गया है। 
  • Powertrac 425 DS मजबूत ईपीआई बैकएंड के साथ आता है जो इसे भारी शुल्क वाले अनुप्रयोगों को करने में सबसे विश्वसनीय बनाता है।
  • Powertrac 425 DS में आगे के टायर 5.00 X 15 और 11.2 X 28 के रियर टायर दिए गए है।
  • Powertrac 425 DS ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी और उन्नत उपकरणों को चलाने के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 1300 किलोग्राम भारी हाइड्रोलिक लिफ्ट है।

Powertrac 425 DS ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

Powertrac 425 DS ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.40-4.65 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता हैं।

Powertrac 425 DS ट्रैक्टर एक बेहद अच्छा विकल्प है जो किसानों के लिए खेती के कार्यों को आसान और अधिक कुशल बनाता है। 

यदि आप इस ट्रैक्टर के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो आप ट्रैक्टरबर्ड से संपर्क कर सकते हैं, जहाँ आपको ट्रैक्टरों, कृषि उपकरणों और उनकी कीमतों से संबंधित नवीनतम जानकारी मिलेगी।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts