SONALIKA TIGER CRDS सीरीज के ट्रैक्टर शक्तिशाली ट्रैक्टरों के बारे में जाने यहां

By : Tractorbird News Published on : 19-Mar-2024
SONALIKA

महान सोनालिका शक्ति और यूरोपीय डिजाइन के संयोजन वाली बुद्धिमान प्रौद्योगिकी' की गवाही देते है। भारतीय किसानों के लिए यूरोप में डिज़ाइन की गई, यह प्रीमियम टाइगर सीआरडीएस श्रृंखला टीआरईएम चरण IV के अनुरूप है और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी सुविधाओं से सुसज्जित है। 

इस लेख में हम आपको सोनालिका की टाइगर सीरीज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

1. TIGER DI 75 4WD CRDS 

  • ये टाइगर सीआरडीएस (CRDS) श्रृंखला का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 75 HP केटेगरी का इंजन प्रोवाइड किया है। इंजन में 4 सिलिंडर आपको मिलते है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर (PTO) 65 HP है। 
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड (Forward) + 12 रिवर्स गियर्स (Reverse Gears) आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में टायरों का साइज 11.2 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 X 30 रिवर्स टायर है। इस ट्रैक्टर की कीमत (Price) 14.20-14.73 रुपए है। 

ये भी पढ़ें : Sonalika Tiger DI 55 III ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

2. TIGER DI 65 4WD CRDS

  • इस ट्रैक्टर की पावर अच्छी है इस ट्रैक्टर में आपको 65 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिल जाते है। साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर (PTO Power) 55.9 एचपी है।
  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स (Gearbox) में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में टायरों का साइज 11.2 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 X 30 / 16.9 x 28 रिवर्स टायर है। इस ट्रैक्टर की कीमत 12.55-13.40 रुपए है।

3. TIGER DI 60 4WD CRDS

  • इस ट्रैक्टर में आपको 60 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर (Cylinder) मिल जाते है। 
  • साथ ही इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर में टायरों का साइज 9.5 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रिवर्स टायर है। इस ट्रैक्टर की कीमत 8.90-10 लाख रुपए तक है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad