Sonalika WT 60 - जानिए एडवांस फीचर्स और कीमत के बारे में
By : Tractorbird News Published on : 05-Feb-2025
सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। कंपनी के ट्रैक्टर कम ईंधन की खपत में अच्छा काम करने के लिए जाने जाते हैं।
Sonalika WT 60 ट्रैक्टर भी किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकरी देंगे।
Sonalika WT 60 के इंजन पावर के बारे में जानकारी
- Sonalika WT 60 एमएम सुपर ट्रैक्टर में 60 हॉर्सपावर (hp) का शक्तिशाली इंजन दिया गया है।
- इस ट्रैक्टर में 3707 cc क्षमता वाला 4 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन है।
- कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 रेटेड आरपीएम पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
ये भी पढ़ें: Sonalika DI 30 BAAGBAN SUPER के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
Sonalika WT 60 ट्रैक्टर के फीचर्स के बारे में जानकारी
- Sonalika WT 60 ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम है। इसके गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर होते हैं।
- सोनालिका ने इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग और विकल्प के तौर पर मैकेनिकल स्टीयरिंग भी प्रदान किया है।
- क्लच टाइप की बात करें तो इसमें ड्यूल क्लच का ऑप्शन मिलता है।
- Sonalika WT 60 ट्रैक्टर में 62 लीटर का डीजल टैंक है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुके कार्य कर सकते हैं।
- ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 9.5 x 24 और रियर टायर 16.9 x 28 के होते हैं।
- Sonalika WT 60 ट्रैक्टर 2500 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता रखता है, जिससे आप ढुलाई का कार्य आसानी से कर सकते हैं।
- इसमें 6 स्प्लिंडस वाला पीटीओ दिया गया है, जिससे आप पीटीओ से चलने वाले सभी उपकरण आसानी से चला सकते हैं।
Sonalika WT 60 Price
Sonalika WT 60 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 9.20 लाख से 9.70 लाख रुपए तक है।
कीमत में थोड़ा भेद स्थान के हिसाब से देखा जा सकता है। कंपनी ने यह कीमत किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए तय की है।