Standard DI 355 - 55 HP श्रेणी में किसानों का सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 09-Oct-2024
Standard

स्टैण्डर्ड कंपनी के ट्रैक्टर आज के दिन किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय होते जा रहे हैं। Standard DI 355 ट्रैक्टर भी कंपनी की किसानों के लिए एक आकर्षक और शक्तिशाली पेशकश हैं।

Standard DI 355 ट्रैक्टर का निर्माण सीमांत और बड़े किसानों के लिए किया गया हैं इस ट्रैक्टर से आसनी से सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता हैं।

ये ट्रैक्टर 55 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ में आता हैं। इस ट्रैक्टर से किसान सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं। आइए इस ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जाने।

Standard DI 355 ट्रैक्टर का इंजन

  • Standard DI 355 ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 HP का शक्तिशाली इंजन दिया हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिए गए है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3066 CC है। Standard DI 355 का इंजन 2200 आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में Water Cooled इंजन दिया गया है। पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 45 hp का शक्तिशाली पीटीओ है।

ये भी पढ़ें: Standard DI-460 - किसानों के लिए 60 HP श्रेणी में शक्तिशाली ट्रैक्टर

Standard DI 355 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए है।
  • Dual clutch के साथ में ये ट्रैक्टर आता हैं।
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग प्रकार पावर स्टीयरिंग है। इसे नियंत्रित करना आसान है और इसकी तेज प्रतिक्रिया है जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करती है। 
  • ट्रैक्टर में Oil Immersed Brake दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर को आसनी से नियंत्रित किया जा सकता हैं। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर की Lifting कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है, जो की Lower Link एंड्स पर इस ट्रैक्टर में मिलती है। 
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर के अंदर कंपनी ने Self स्टार्टर मोटर और अल्टरनेटर भी दिया है। 
  • ट्रैक्टर में टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर के फ्रंट के टायर 7.5x 16 और रियर टायर 14.9X28 कंपनी प्रदान करती है।
  • Standard DI 355 ट्रैक्टर में पीटीओ की बात करे तो इस ट्रैक्टर में P.T.O में 6 स्प्लिनेस वाली शाफ़्ट मिलती है। Standard DI 355 कल्टीवेटर, रोटरी टिलर, हल, प्लांटर और अन्य उपकरणों के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर है।

ये भी पढ़ें: Standard DI 345 ट्रैक्टर सबसे किफायती और दमदार ट्रैक्टर

Standard DI 355 ट्रैक्टर की कीमत 

Standard DI 355 ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6.70-7.50 लाख रूपए तक आपको मिलती है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर आपको फरक भी देखने को मिलता है।

इस लेख में आपने Standard DI 355 ट्रैक्टर के बारे में जाना है। ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad