Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

By : Tractorbird News Published on : 03-Mar-2025
Sukoon

भारत की आधी से अधिक जनसंख्या खेती करके जीवनयापन करती है। आज खेती भी आधुनिक हो गई है। 

खेती में आधुनिक मशीनरी और उपकरणों में से सबसे महत्वपूर्ण ट्रैक्टर हैं, जो खेती को आसान बनाते हैं। भारत में सबसे अधिक डीज़ल ट्रैक्टर हैं। 

भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का उत्पादन भी शुरू हो गया है, जिससे किसानों को डीज़ल की लागत कम होगी। आज के लेख में हम Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 ट्रैक्टर पर चर्चा करेंगे।

Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 ट्रैक्टर की पावर 

  • Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 ट्रैक्टर शक्तिशाली 15 HP की पावर के साथ में आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको LFP प्रिस्मैटिक सेल्स वाली बैटरी मिलती है जो की 416 NM टार्क उत्पन करता है। 
  • इस ट्रैक्टर की बैटरी 160 Ah की दी गयी है। बैटरी की चार्जिंग क्षमता 6.3kW हैं। इस ट्रैक्टर की बैटरी के कार्य करने का समय मिट्टि की साथी और कार्य कर निर्भर करती है।
  • इस ट्रेक्टर को चार्ज करने के लिए एलईडी हेडलाइट्स, विशेष चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं है, घर पर उपयोग किए जाने वाले पावर प्लग के साथ या 2 किलोवाट सौर पैनल (डीआरई) सिस्टम, शून्य उत्सर्जन, कम शोर संचालन, कम ईंधन लागत, न्यूनतम रखरखाव के साथ चार्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Swaraj Code ट्रैक्टर के बारे में जानिए सम्पूर्ण जानकारी

Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 ट्रैक्टर की सभी विशेषता और गुणवत्ता

  • Sukoon Haldhar Micro-Trac 750 के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Side शिफ्ट गियर्स देखने को मिलते हैं। 
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सुकून हलधर माइक्रो-ट्रैक 750 की पीटीओ की पावर कंपनी द्वारा शानदार प्रदान की गयी हैं। टॉगल टाइप ड्यूल स्पीड वाली पीटीओ मॉडल इस ट्रैक्टर में आपको मिलते हैं।
  • सुकून हलधर माइक्रो-ट्रैक 750 ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स 4.00 X 10 और रियर टायर्स 6.00 X 12 के दिए गए हैं।
  • सुकून हलधर माइक्रो-ट्रैक 750 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 500 किलोग्राम कंपनी ने प्रदान की है। 
  • इस ट्रैक्टर की 5 साल की वार्रन्टी कंपनी प्रदान करती है। ट्रैक्टर की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज करने के बाद इस ट्रैक्टर की बैटरी 6 घंटे तक कार्य करती है।

Join TractorBird Whatsapp Group