Swaraj 8200 Harvester - आसानी से कर सकते हैं फसलों की कटाई, जानिए इसके फीचर्स के बारे में

By : Tractorbird News Published on : 14-Oct-2024
Swaraj

8200 व्हील हार्वेस्टर स्वराज कंपनी ने किसानों की फसल कटाई को आसान बनाया है। इस नए हार्वेस्टर अनाज की सर्वोत्तम गुणवत्ता और लाभ के साथ एक दिन में सबसे अधिक कटाई का रकबा कवर कर सकते हैं। 

8200 व्हील हार्वेस्टर चालक को बहुत फायदा देता है। ये स्वराज हार्वेस्टर कम ईंधन खपत करता है। 

स्वराज 8200 व्हील हार्वेस्टर सभी नई सुविधाओं और फीचर्स से भरपूर है जो इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखे गए हैं। यहां आप इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

स्वराज 8200 व्हील हार्वेस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

स्वराज कंपनी का ये कंबाइन हार्वेस्टर नवीनतम फीचर्स के साथ में आता हैं। इसके सभी फीचर्स निम्नलिखित दिए गए हैं - 

  • स्वराज 8200 व्हील हार्वेस्टर अत्यधिक ईंधन-कुशल, इन-हाउस टीआरईएम-IV कंप्लेंट इंजन से भी सुसज्जित है। 
  • इसका हार्वेस्टर का सुविधाजनक डिज़ाइन इसको ऑपरेटर के लिए काफी आरामदायक बनाता है जिससे की लंबे समय तक चालक बिना थके कार्य कर सकता है।
  • इस कंबाइन हार्वेस्टर में इंटेलिजेंट इंजन दिया गया है, जो की टर्बोचार्ज्ड, इंटरकूल्ड टीआरईएम—IV इंजन है और अधिक से अधिक कटाई क्षमता मिलती है।
  • स्मार्ट ई टेक्नोलॉजी: इस मशीन में लाइव मशीन लोकेशन (हार्वेस्टर से रिमोट एक्सेस) दी गयी है।
  • जिससे मालिक अपनी मशीन की लोकेशन भर कर देख सकते है।
  • इस हार्वेस्टर से मोबाइल डिवाइस पर सम्पूर्ण जानकारी मिल सकती हैं, जैसे कटाई की गई एकड़ जमीन, सड़कों पर तय की गई दूरी, ईंधन का स्तर।
  • इसमें विशाल ऑपरेटर प्लेटफार्म, टिल्ट स्टीयरिंग, सड़क परिवहन के लिए फुट पेडल भी लगाए गए हैं। 
  • 1000 घंटे के एसएसटी और यूवी जीवन के साथ अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेंट गुणवत्ता; जिंक-प्लेटेड और पेंटेड अंडरबॉडी शाफ्ट; डीप सील ब्लू-कोटेड शाफ्ट; बेहतर दीर्घायु और न्यूनतम रखरखाव के लिए पेंटेड पुली और स्पीड चेंजर के साथ ये हार्वेस्टर किसानों के लिए बहुत उत्तम चुनाव हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad