स्वराज 963 FE 4WD भारतीय इंजीनियरों द्वारा बनाया गया एक शानदार माडल है। यह पूरी तरह भारतीय माडल तो है ही, किसानों का सबसे ज्यादा प्यारा माडल भी है। यह स्वराज का सबसे ज्यादा बिकने वाला माडल है जो देश भर में हर जगह पर अपनी सफलता की कहानी कह रहा है। इसमें जबरदस्त ताकत है, शानदार माइलेज है, हैवी ड्यूटी करने का माद्दा है, स्टाइल है और आगे बढ़ कर चुनौती स्वीकार करने की क्षमता भी।
कंपनी का दावा है कि इस माडल को बनाने में उन इंजीनियर्स ने अपना योगदान दिया, जिन्हें खेती की सही जानकारी थी। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में हो रहे शोधों और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर जो प्रोडक्ट बना है, उसे स्वराज (Swaraj) 963 FE 4WD कहा जाता है। यह माडल अगर स्वराज का सबसे महंगा और सबसे ज्यादा बिकने वाला माडल है तो यूं ही नहीं है। आइए, इसकी खासियतों के बारे में आपको बताते हैं। पहले जानते हैं स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
स्वराज(Swaraj) 963 FE 4WD का इंजन 3478 सीसी का है। इसमें 3 सिलेंडर हैं। 60 हार्सपावर है। आप मान सकते हैं कि इस ट्रैक्टर में पावर और स्टेबिलिटी, दोनों का गजब का संतुलन है। इसका दमदार इंजन खेती को आसान बना देता है।
स्वराज (Swaraj) 963 FE 4WD में डबल क्लच हैं। ड्राई टाइप सिंगल क्लच भी है। गियरों की शिफ्टिंग आसानी से हो जाती है।
इस प्रोडक्ट में पावर स्टीयरिंग है। यह बेहद स्मूथ है।
इस प्रोडक्ट में मल्टी प्लास्टिक और मल्टी फैब्रिक से बने कैनोपी इनबिल्ट आती है। आपको उसके लिए कोई अतिरिक्त धन खर्चने की आवश्यकता ही नहीं है। यह कैनोपी आपको धूप और बारिश, दोनों से बचाता है। कंपनी का दावा है कि इसे आराम से धोकर बिल्कुल चकाचक नया रूप दिया जा सकता है। यह सभी मौसमों में चालक की सुरक्षा करती है। फ्रेम भी ठीक रहता है। अगर तेज धूप है तो परेशानी की कोई बात नहीं। कैनोपी के साथ फ्लैप भी है।
स्वराज (Swaraj) 963 FE 4WD की सीट आरामदायक है। सीट में सस्पेंशन है जो आपको झटका नहीं देती। आप सीट को ऊपर-नीचे, आगे-पीछे भी कर सकते हैं। इस सीट के कारण लंबी जुताई के बाद भी थकान नहीं होती।
कंपनी का दावा है कि स्वराज (Swaraj) 963 FE 4WD ट्रैक्टर में चार इंडिकेटर गार्ड लगे हैं। ये सभी बेहद मजबूत हैं। ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी भी बेहद शानदार है।
यह दावा किया जाता है कि इस माडल के ट्रैक्टर के रख-रखाव में कोई खर्च नहीं होता। हां, 2500 किलोमीटर के बाद एर बार इसकी सर्विसिंग जरूरी हो जाती है।
कंपनी दावा करती है कि उनके इस माडल में इतनी क्षमता है कि एक बार में 2200 किलो का वजन उठा सकती है। इसके साथ ही इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी उबड़-खाबड़ सड़क पर आराम से चल सके।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस माडल का एवरेज एक लीटर डीजल में 10 किलोमीटर चलने की क्षमता है। इतने ताकतवर इंजन के साथ प्रति लीटर 10 किलोमीटर की क्षमता हासिल करना खुद में बड़ी बात है। इसकी स्पीड भी बेहतरीन है।
अगर आप बड़े किसान हैं, खेत बड़े-बड़े हैं, लगातार आप खेती के काम में बिजी रहते हैं और ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो स्वराज (Swaraj) 963 FE 4WD आपके लिए ही है। यह लगातार ड्यूटी करता है और बेहद मजबूत है। आप इससे हर किस्म का काम ले सकते हैं। चाहे वह खेत जोतने का काम हो या फिर सामान उठाने का, यह बेहतरीन ट्रैक्टर है। यह अपनी हैवी ड्यूटी के लिए जाना जाता है। इस पर 2 साल की वारंटी है। ट्रैक्टर खरीदने के लिए कई बैंक लोन की भी पेशकश करते हैं। इसमें अनेक फीचर्स ऐसे हैं जो किसी अन्य ट्रैक्टर में फिलहाल नहीं दिखते।
इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल आप खेती में तो करते ही हैं, आप चाहें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए इसके अन्य इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे, आप इस ट्रैक्टर से खाद, बीज, कीटनाशक आदि भी मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल सीमेंट, बालू, ईंट, छड़ आदि ढोने में भी कर सकते हैं। आखिर 1700 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है इसकी। इसके अन्य इस्तेमाल करके आप हर दिन अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं।
इस ट्रैक्टर को आप किराये पर भी दे सकते हैं। इस ट्रैक्टर में आपको सिर्फ ट्राली लगानी होती है। उस ट्राली में 20 से 25 आदमी आराम से बैठ सकते हैं। इनसे होने वाली आमदनी आपके लिए एक्सट्रा इनकम होती है। इसके अतिरिक्त आप अपना ट्रैक्टर उन लोगों को भी दे सकते हैं, जो खेती तो करते हैं पर उनके पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है। पूरे देश में किराये पर ट्रैक्टर देने का प्रचलन है और इस खास माडल के ट्रैक्टर को तो लोग खास तौर पर किराये पर लेते हैं। इनका भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से होता है।