टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर - 2025 में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर

By : Tractorbird Published on : 12-Sep-2025
टॉप

महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड आज भी भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रैक्टर है। खेती से जुड़े हर काम को सरल बनाने के लिए अधिकांश किसान महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते हैं। 

इन ट्रैक्टरों का रखरखाव आसान होता है और ये कम ईंधन खर्च करते हैं, जिससे किसानों के खर्चे में बचत होती है। ट्रैक्टरबर्ड के इस ब्लॉग में हम आपको 2025 के टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी देंगे।

1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i (Mahindra Arjun Novo 605 DI-i) 

  • महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i महिंद्रा ट्रैक्टर्स का एक शक्तिशाली मॉडल है, जो अपनी परेशानी-रहित कार्यप्रणाली के साथ किसी भी कृषि व्यवसाय को आसानी से नई दिशा दे सकता है। 
  • यह 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसमें भरोसेमंद 56 एचपी का इंजन दिया गया है। इसमें 2100 आरपीएम रेटेड इंजन, 4 सिलेंडर, 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग और 2200 किलोग्राम की मजबूत लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i की कीमत ₹ 9.28 से 9.65 लाख तक हैं। 

2. महिंद्रा अर्जुन 555 DI (MAHINDRA Arjun ULTRA-1 555 DI )

  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर 4-सिलेंडर (डीजल) इंजन के साथ आता है, जिसकी क्षमता 3054 सीसी है और यह कुल 50 एचपी का पावर आउटपुट देता है। 
  • इसमें 6-स्प्लाइन पीटीओ दिया गया है, जो 43 एचपी का पीटीओ पावर आउटपुट प्रदान करता है और 540 आरपीएम की रिवर्स गति पर भी उपलब्ध है।
  • इस मॉडल में आगे के पहियों का साइज 6 x 16 / 7.5 x 16 इंच और पीछे के पहियों का साइज 14.9 x 28 / 16.9 x 28 इंच है। यह व्हील सेटअप कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 सोनालिका ट्रैक्टर 2025 : सबसे ज्यादा बिकने वाले सोनालिका मॉडल

3. महिंद्रा 575 DI SP PLUS (MAHINDRA 575 DI SP PLUS)

  • महिंद्रा 575 DI को आधुनिक किसानों की पहली पसंद माना जाता है क्योंकि इसमें आधुनिक तकनीक और बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। 
  • यह ट्रैक्टर 47 एचपी की पावर देता है। इसके शक्तिशाली इंजन को 10-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। 
  • ये गियर ट्रैक्टर को खेतों और सड़कों पर अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.42 से 7.73 लाख रूपए तक है। 

4. महिंद्रा 275 DI TU XP PLUS (MAHINDRA 275 TU XP PLUS)

  • महिंद्रा 275 DI TU एक 39 hp क्षमता वाला ट्रैक्टर है, जो ईंधन की बचत करता है। यह ट्रैक्टर ऊबड़-खाबड़ और कठिन खेतों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 
  • ये ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम बनाता हैं। टॉप 5 ट्रैक्टर में इस ट्रैक्टर का नाम आता है। महिंद्रा 275 DI TU XP PLUS ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.18 से 6.44 लाख तक है।

5. महिंद्रा 265 DI (Mahindra 265 DI)

  • महिंद्रा 265 DI 30 एचपी श्रेणी में आने वाला दमदार ट्रैक्टर है जो की खेती के कार्यो को आसान बनाने के लिए निर्मित किया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिए गए हैं। 
  • महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर से डिस्क प्लाऊ, हैरो, टिलर, थ्रेसर, हाफ केज व्हील, 7 फुट रोटावेटर, वॉटर पंप, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर जैसे सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.46- 5.69 लाख रुपए है।

tractorbird के इस ब्लॉग में आपको टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2025 की जानकारी दी गई है। महिंद्रा ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पसंदीदा पसंद बने हुए हैं। 

अपनी मजबूत पावर, आधुनिक फीचर्स, किफायती रखरखाव और उत्कृष्ट माइलेज के कारण यह ब्रांड 2025 में भी ट्रैक्टर मार्केट पर हावी है। 

महिंद्रा के मॉडल जैसे अर्जुन नोवो 605 DI-i, महिंद्रा 265 DI, महिंद्रा 275 DI TU XP PLUS और महिंद्रा अर्जुन 555 DI अलग-अलग तरह के किसानों की जरूरतों के हिसाब से बिल्कुल सही साबित होते हैं। 

चाहे छोटे और मध्यम खेत हों या फिर बड़े स्तर पर खेती करनी हो, महिंद्रा हर वर्ग के किसानों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts