किसानों के लिए खुशखबरी फ्री में दिए जाएंगे 3 लाख चंदन और महोगनी के पौधे

उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से जालौन जिले में एक नई योजना शुरू कर रही है।

इस योजना के तहत वन विभाग पहली बार किसानों को मुफ्त में 3 लाख चंदन और महोगनी के पौधे वितरित करेगा।

– पौधों के वितरण से पहले वन विभाग किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

– विभाग अपनी नर्सरी और संरक्षित वन क्षेत्रों में भी चंदन और महोगनी के पौधे लगाएगा।

– इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यदि प्रत्येक निकाय में कम से कम 1,000 पौधों को संरक्षित किया गया, तो यह पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

क्विन्वा की खेती कैसे की जाती है ?