कृषि मंत्री का बड़ा एलान प्राकृतिक खेती करने पर 3 साल तक मिलेगी सब्सिडी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

– आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में "प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम" को संबोधित किया।

– लखनऊ में आयोजित 'प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम' में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को तीन साल तक सब्सिडी प्रदान करेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देशभर में कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती का ज्ञान देने के लिए प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।

Tractor lena ho toh tractobird se...

ट्रैक्टर और ऑफर्स की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें