खजूर की खेती कैसे की जाती है?

खजूर की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

खजूर की खेती के लिए शुष्क और अर्द्ध शुष्क जलवायु अच्छी मानी जाती है। इसके पौधे गर्मीयों में 50 डिग्री सेल्सियस तथा सर्दीयों में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान को सहन करने के क्षमता रखते हैं।

खजूर की खेती के लिए मिट्टी

खजूर की खेती विभिन्न प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। परन्तु इसकी खेती के लिए    बालुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है।

खजूर की खेती के लिए भूमि की तैयारी    

खजूर की खेती के लिए तैयार खेत में गर्मी के मौसम में 6 मीटर या 8 मीटर के फासले पर 1 मीटर x 1 मीटर x 1 मीटर आकार के गड्ढे खोदने के बाद गड्ढों को दो सप्ताह के लिए खुला छोड़ दें। 

रोपण के लिए पौधे लगाने का तरीका 

खजूर के पौधे लगाते समय पौधों की थेलिया हटा दें। इसके बाद पौधे को गड्ढ़े के बीच में रखकर चारों तरफ मिट्टी से अच्छी तरह दबा दें। 

जौ की खेती कैसे की जाती है?