जौ की खेती कैसे की जाती है?

जौ की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

जौ एक रबी फसल है इसे ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है, समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर जौ की खेती सफलतापूवर्क की जा सकती है | जौ की खेती के लिए ठंडी व नम जलवायु को सबसे अच्छा माना जाता है |

जौ की खेती के लिए जल निकासी

जौ की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली भूमि उपयुक्त होती है | भारी भूमि जिसमे से जल की निकासी नही हो पाती है, ऐसी भूमि में जौ की खेती बिल्कुल न करे |

खेत की तैयारी

जौ की फसल के लिए गेहूं के मुकाबले कम खेत को कम तैयार करने की जरूरत होती है| इसके लिए बस आपको एक जुताई मिट्टी पलटने के लिए और दो से तीन जुताई देशी हल या हैरो लगाकर करनी होती है|

कितने समय में होती फसल 

जौ की फसल कम समय में तैयार हो जाती है | इसकी फसल की बुवाई नवंबर में की जाती है, तथा मार्च के अंतिम सप्ताह तक फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है |

जीरे की खेती करके आप भी कमा सकते हैं लाखो रूपये ,जानिए कैसे?