क्विन्वा की खेती कैसे की जाती है ?

क्विन्वा (चेनोपोडियम क्विनोआ) एक बहुपयोगी फसल है जिसे खाद्य और कृषि संगठन ने भविष्य की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना है।

– क्विन्वा ठंडी जलवायु में बेहतर विकास करती है। इसके लिए छोटे दिन और 18-20°C का आदर्श तापमान उपयुक्त होता है।

– क्विन्वा रेतीली-दोमट से लेकर दोमट-रेतीली मिट्टी में अच्छी तरह उगती है।

– क्विन्वा के लिए समतल और जल निकासी वाली भूमि आवश्यक है। रिज और फर प्रणाली का उपयोग करने से जलभराव के कारण होने वाले शुरुआती नुकसान को रोका जा सकता है।

– क्विन्वा के बीज को मिट्टी के प्रकार और नमी के आधार पर 2 से 5 सेमी की गहराई पर बोया जाता है।

– क्विन्वा की बेहतर वृद्धि के लिए प्रति हेक्टेयर 15-20 टन गोबर की खाद मिलाना चाहिए।

– जब पौधे सूखकर हल्के पीले या लाल हो जाते हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं, तब फसल काटी जाती है।

सीढ़ीदार खेती क्या है जानिए इसके बारे में विस्तार से