जानिए स्वराज ट्रैक्टर 742 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में

भारत में स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत मशहूर है। इस कंपनी के ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली होते है। कंपनी किसानों के लिए नई तकनिकी के साथ ट्रैक्टरों के निर्माण करती रहती है।

स्वराज 742  FE ट्रैक्टर की इंजन पावर

इस ट्रैक्टर में 42 hp का शक्तिशाली इंजन मिलता है। ट्रैक्टर में इंजन के 3 सिलेंडर दिए गए है जिससे की आप आसानी से हर कार्य को कर सकते है। ये ट्रैक्टर 2000 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। 

स्वराज 742  FE ट्रैक्टर के फीचर्स

ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गति के गियर्स मिल जाते है जिससे की अच्छी गति प्राप्त होती है। ट्रैक्टर में  सिंगल क्लच कंपनी ने प्रदान किया है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.9 - 29.21 kmp और रिवर्स स्पीड 3.44 - 11.29 kmph है।

स्वराज 742  FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 6- 7 लाख रूपए है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है। कंपनी ट्रैक्टर की 2000 घंटे या 2 साल की वार्रन्टी प्रदान करती है।

करतार 4036 ट्रैक्टर कंपनी की नई पेशकश