भारत के अंदर हर साल 23 दिसंबर के दिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
– भारत को कृषि प्रधान देश के रूप में जाना जाता है। यहां की लगभग 50% आबादी अब भी ग्रामीण इलाकों में रहती है और आजीविका के लिए कृषि संबंधित कार्यों पर निर्भर हैं।
– भारत सरकार ने साल 2001 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी।
– किसान को अन्नदाता या धरती पुत्र भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में अमीर हो या गरीब, नौकरीपेशा हो या उद्योगपति सभी, भोजन के लिए किसान की मेहनत पर आश्रित है।
– इस दिन का उपयोग किसानों को उनकी उपज बढ़ाने के लिए नवीनतम कृषि ज्ञान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी किया जाता है।
जैविक खेती और गैर जैविक खेती के बीच में क्या अंतर है ?