साइलेज क्या होता है?पशुओं को साइलेज खिलाने के क्या फायदे है?

वर्षा ऋतू में घास और हरे चारे की बहुतायत होती है, लेकिन पशु इसे पूरी तरह से नहीं खा सकते। इसलिए पशुपालक इस परिस्थिति में साइलेज बनाने की प्रक्रिया द्वारा सूखे मौसम या सर्दी के लिए अतिरिक्त हरे चारे को सुरक्षित रख सकते हैं।

साइलेज क्या होता है?

उस पदार्थ को साइलेज कहा जाता है जो अधिक नमी वाले चारे को नियंत्रित किण्वन विधि से बनाया जाता है और इसमें चारे के पोषक तत्वों की उपलब्ता बनी रहती है।

साइलेज बनने के लिए कौन सी फसलों का इस्तेमाल किया जाता है?

साइलेज बनने के लिए चारा फसलों का प्रयोग किया जाता है। मक्का, बाजरा, जई, ज्वार इत्यादि फसलें अच्छे साइलेज बनाने के लिए उपयुक्त है।

चारा फसल का चुनाव साइलेज की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कटाई सही समय पर की जाए।

पशुओं को साइलेज खिलाने के क्या फायदे है?

साइलेज उत्पादन से पौष्टिक चारे की आपूर्ति पुरे वर्ष की जा सकती है, जिससे की पशुओं का दूध का उत्पादन अच्छा बना रहता है। साइलेज हरे चारे जितना ही पोष्टिक होता है क्योंकि यह तत्वों को उनके मूल रूप में सुरक्षित रखता है।

फारमट्रैक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल