महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर है 27 hp में शक्तिशाली ट्रैक्टर

By : Tractorbird News Published on : 26-Jan-2024
/

ट्रैक्टर दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का नाम पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा आज दुनिया की नं. 1 कंपनी बन चुकी है जो किसानों की आवश्यकता के अनुरूप ट्रैक्टर का निर्माण करती है। 

महिंद्रा की ट्रैक्टरों को लेकर एक लंबी लिस्ट है। इसमें महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD 27 एचपी ट्रैक्टर भी शामिल है। इस लेख में आज हम इस ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

इस ट्रैक्टर से बहुत सारे उपकरण चलाए जा सकते हैं

यह एक बहुत अच्छा ट्रैक्टर है, खासकर छोटे किसानों के लिए। यह ट्रैक्टर बहुत माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर खेत में लंबे समय तक काम कर सकता है। 

इसका मैन्टेनेस भी कम है। इसकी कीमत भी वाजिब रखी गई है, जिससे छोटे किसान आसानी से खरीद सकते हैं। यह ट्रैक्टर बहुत सारे उपकरण चला सकता है, जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, सीड फर्टीलाइजर ड्रिल, टिपिंग ट्रॉली, स्प्रेयर (माउंटेड एंड ट्रेल्ड) आदि ।

ये भी पढ़ें : महिंद्रा जीवो 245 डीआई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर में दो सिलेंडर हैं। यह ट्रैक्टर 1789 सीसी का इंजन है। 2500 रेटेड आरपीएम का उत्पादन इसके इंजन से होता है। 
  • यह 27 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 18.3 KW या 24.5 HP के अधिकतम PTW से लैस है। 89 एनएम का टॉर्क इस ट्रैक्टर से निकलता है।
  • इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन (Transmission) दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर बॉक्स आगे और 4 गियर बॉक्स आते हैं। यह ट्रैक्टर पॉवर स्टियरिंग के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है। यह ट्रैक्टर अधिक उत्पादकता के साथ आपके इम्प्लीमेंट को अधिक कुशलता के साथ चला सकता है। यह भारी से भारी माल को आसानी से उठा सकता है।
  • इस 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल हैं। इसके टायर का साइज 8.3X24 है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर की कीमत 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई विनयार्ड 4WD ट्रैक्टर की भारत में कीमत 5.95 लाख रुपए से 6.20 लाख रुपए तक है। इस ट्रैक्टर का एक्स शोरूम मूल्य यह है। RTO और रोड टैक्स के कारण इस ट्रैक्टर की ऑन रोड लागत हर राज्य में अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर को कंपनी ने पांच वर्ष की वारंटी दी है।



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts