महिंद्रा जीवो 245 डीआई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

By : Tractorbird News Published on : 17-Jan-2024
महिंद्रा

महिंद्रा जीवो श्रृंखला के ट्रैक्टर भारत में किसानों की पहली पंसद बन गए हैं। JIVO ट्रैक्टर उच्च माइलेज और अधिक वजन की ढुलाई के लिए जाना जाता है। 

यदि आप भी किफायती ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा जीवो 245 डीआई एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 24 हॉर्स पावर वाला 1366 सीसी इंजन इस मिनी ट्रैक्टर में है, जो 2300 आरपीएम देता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई इंजन पावर 

1366 CC कैपेसिटी वाला 2 सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर में है, जो 24 HP पावर के साथ 81 NM टॉर्क बनाता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ क्षमता 22 HP है और इसका इंजन 2300 RPM पर चलता है। 

ये भी पढ़ें : महिंद्रा ओजा 2124 4WD ट्रैक्टर बागवानी के लिए है सबसे बेहतर ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स

  • इस महिंद्रा ट्रैक्टर में सूखे प्रकार का हवा फिल्टर है। Mahindra JIVO 245 DI ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 750 kg है। कम्पनी ने इस छोटे ट्रैक्टर को 2300 MM व्हीलबेस में बनाया है। 
  • कंपनी का यह ट्रैक्टर 23 लीटर का ईंधन टैंक है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है और रिवर्स स्पीड 2.08 किमी प्रति घंटे है।
  • कंपनी के इस छोटे ट्रैक्टर में एक ड्रॉप आर्म पावर स्टीयरिंग और आठ आगे और चार पीछे गियर वाला गियरबॉक्स है। 
  • कम्पनी का यह ट्रैक्टर एकल क्लच और स्लाइडिंग मेष प्रकार के ट्रांसमिशन के साथ आता है। जीवो सीरीज का यह छोटा ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक्स के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में पांच स्पीड पावर टेकऑप है, जो 605, 750 आरपीएम उत्पन्न करता है। Mahindra JIVO 245 DI एक 4WD (फोर व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है। इस छोटे ट्रैक्टर में 6.00 x 14 फ्रंट और 8.30 x 24 रियर टायर हैं। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा जीवो 245 डीआई भारत में एक्स शोरूम कीमत 5.30 लाख से 5.45 लाख रुपये है। इस महिंद्रा जीवो मिनी ट्रैक्टर की ऑन-रोड लागत विभिन्न राज्यों में रोड टैक्स और आरटीओ रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करती है। 

Mahindra JIVO 245 DI ट्रैक्टर को कंपनी ने पांच साल की वारंटी दी है। इस ट्रैक्टर में कंपनी आधुनिक फीचर्स दिए है।




Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad